शादी का लहंगा जब हम खरीदते हैं तो ये सोचकर लेते हैं कि इन्हें हम दोबारा किसी फंक्शन या फिर फेस्टिवल पर स्टाइल करेंगे। लेकिन शायद ही ऐसा हो पाता है। इसकी वजह से वो रखे ही रह जाते हैं। ये फिर कभी इस्तेमाल में नहीं आते हैं। अगर आपके लहंगे का हाल भी कुछ ऐसा ही है तो इसके लिए आप लहंगे को री स्टाइल करने का नया तरीका ट्राई कर सकती हैं। इससे आप खूबसूरत भी नजर आएंगी, साथ ही आपका लहंगा दोबारा इस्तेमाल में आ जाएगा।
श्रग वाली चोली के साथ पहनें लहंगा
अगर आप लहंगे के ब्लाउज से बोर हो गई हैं तो ऐसे में आपको श्रग के साथ अटैच चोली वाले ब्लाउज को ट्राई करना चाहिए। इस तरीके के ब्लाउज भी लहंगे के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इनकी खास बात ये होती है कि इसको पहनकर आप ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। इसके लिए आपको अपने ब्लाउज के साथ श्रग को अटैच करना है।
फिर इसे अपने लहंगे के साथ वियर करना है। इस तरीके से आपका पूरा लुक क्रिएट हो जाएगा। आप इसकी चोली सिलवाने के लिए ब्लाउज का फैब्रिक मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं और टेलर से इसे डिजाइन करा सकती हैं। इस तरीके से आप अपने लहंगे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
लॉन्ग जैकेट के साथ पहनें लहंगा
आजकल लॉन्ग जैकेट का फैशन काफी चल रहा है। अगर आपके पास आपका ब्राइडल लहंगा (ट्रेंडी ब्राइडल लहंगा) रखा है तो इसे लॉन्ग जैकेट के साथ वियर करें। इसके लिए आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। वरना आप लहंगे से मैचिंग कपड़ा खरीदकर भी इसे सिलवा सकती हैं। आप चाहे तो कलर कंट्रास्ट के हिसाब से भी इसे बनवा सकती हैं। इस तरीके का लुक काफी रॉयल लगता है और आजकल ट्रेंड में भी है। आप भी इन्हें स्टाइल करें और अपने लुक को न्यू तरीके से क्रिएट करें।
इसे भी पढ़ें: अपने ब्राइडल लहंगे को कस्टमाइज करने के लिए इन आइडियाज की लें मदद
शर्ट के साथ पहनें लहंगा
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें कूल लूक काफी पसंद होता है। अगर आपको भी ऐसे ही लुक पसंद है तो ऐसे में आप लहंगे (लहंगा सिलवाने के टिप्स) को शर्ट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप साटन शर्ट वियर कर सकती हैं साथ ही बेस्ल के साथ इस लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शादी में लाल रंग की जगह ट्राई करें इन रंगों के लहंगे
टिप्स: इसे साथ हैवी इयररिंग्स को वियर करें और पार्टी लुक के लिए रेडी हो जाएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Instagram/ Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों