शादी बगैर लहंगे के पूरी हो ही नहीं सकती हैं। दुल्हन के लिए लहंगा बेहद मायने रखना है। क्या आप भी बाजार जाकर लहंगा खरीदना पसंद नहीं करती हैं? आप कपड़े खरीदकर स्टिच करवाती हैं? आप अपनी शादी के लिए भी लहंगा सिलवाने की सोच रही हैं? ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा शादी के दिन आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। चलिए जानते हैं ब्राइडल लहंगे को स्टिच करवाने से जुड़े जरूरी टिप्स।
टेलर हो सही
क्या आप जानती हैं कि कपड़े स्टिच करवाने में आपका ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है? खासतौर पर जब बात ब्राइडल लहंगे की हो तो आपको बेहद सावधान रहना चाहिए। लहंगा स्टिच करवाने के लिए सबसे पहले एक भरोसेमंद और जाने-माने टेलर का पता लगाएं।
ऐसे टेलर से लहंगा बनवाएं जिनके बारे में सभी तारीफ करते हैं। साथ ही वह आपको समय पर लहंगा डिलीवर भी कर दें। इसके लिए आप ऑनलाइन साइट्स की सहायता ले सकती हैं। आप चाहें तो अपनी दोस्त से भी बात कर सकती हैं। आपको यह भी पता होना चाहिए कि लहंगे का खर्चा स्टाइल पर निर्भर करता है। इसलिए ऐसा न करे कि आप सस्ते के चक्कर में किसी से भी लहंगा स्टिच करवा लें।
लहंगे की लंबाई पर दें ध्यान
लहंगे की लंबाई बेहद मायने रखती है। आपका लहंगा न ज्यादा छोटा होना चाहिए, न ही लंबा। लहंगे का साथ हमेशा ही हील्स पहनी जाती है। इसलिए जब भी आप लहंगा सिलवाने जाएं तो हील्स पहनना न भूलें। साथ ही बेली बटन के नीचे से ही लहंगा की लंबाई मापें।
इसे भी पढ़ें:अलमारी में बंद पड़ा है शादी में पहना हुआ ब्राइडल लहंगा तो इस तरह से करें उसे स्टाइल, दिखेंगी स्टाइलिश
ट्रेंड को कॉपी करने से बचें
अक्सर हम ट्रेंड को कॉपी करने की जद्दोजहद में रहते हैं। इसके कारण लुक खराब भी हो सकता है। जरूरी नहीं है जो आउटफिट आपकी फ्रेंड पर अच्छा लग रहा है, वह आप पर भी सूट करे। ब्राइडल लहंगे के लिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपका बॉडी टाइप क्या है। इस हिसाब से ही लहंगा चुनें। (ब्राइडल लहंगा डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें:खरीद रही हैं अपनी शादी के लिए लहंगा तो ये टिप्स आपके आएंगे काम
समय पर दें ध्यान
यह बात हम सभी जानते हैं कि शादी की एक्साइटमेंट और डर के कारण कई बार लड़कियां वेट लूज या गेन कर लेती हैं। ऐसे में अगर 2-3 महीने पहले ही लहंग स्टिच करवा लेती हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए शादी से 1 महीने पहले ही टेलर को लहंगा दें। ऐसा करने से आप इस परेशानी से बच जाएंगी और आप शादी के दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।
बजट तय करें
लहंगा स्टिच करवाने से पहले बजट तय जरूर करें। अगर आप यह नहीं तय करेंगी कि आपको लहंगे पर कितने पैसे खर्च करने हैं तो आपको आगे जाकर परेशानी हो सकती है। ऐसा बिल्कुल भी न सोचें कि कम पैसों में आप अच्छा लहंगा नहीं सिलवा पाएंगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों