एक समय था जब लाल रंग के लहंगों को ही दुल्हनों के लिए बेस्ट माना जाता था। मगर आज के समय में लाल रंग के अलावा भी कई तरह के रंगों को दुल्हन ट्राई कर रही हैं। इसके साथ ही मिक्स एंड मैच का भी बड़ा चलन है। शानदार ब्लाउज, आकर्षक दुपट्टे और अलग-अलग रंगों के लहंगे स्कर्ट के साथ या कंट्रास्ट का चयन करके, दुल्हनें काफी बोल्ड और आकर्षक लहंगों के रंग को चुन रही हैं।
पिछले साल हमने कई ब्राइड्स को लैवेंडर से लेकर पीच और सेज ग्रीन रंग के लहंगे में देखा, जो लाल रंग से हटकर एक सुंदर और बोल्ड च्वाइस थी। इसी तरह से आप भी अगर दुल्हन बनने जा रही हैं, तो कई तरह रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अपनी ब्यूटीफुल च्वाइस से अपनी शादी में सबसे अलग और शानदार दिखेंगी। तो चलिए जानें ऐसे कुछ ट्रेंडिंग कलर्स के बारे में जिन्हें शादी में पहना जा सकता है।
अगर आप बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करना चाहें, तो शादी के दौरान पीच टोन का लहंगा आप ट्राई कर सकती हैं। यह रंग भारतीय स्किन टोन पर बहुत अच्छा लगता है। इसके साथ ही समर वेडिंग सीजन में यह रंग बहुत ही रिफ्रेशिंग वाइब्स देता है। सिल्वर एंब्रॉयडरी, चिकनकारी या एम्बेलिश्ड हाई-वेस्टेड लहंगा आजकल बहुत ट्रेंड में और इसके साथ आप कॉन्ट्रास्टिंग सी-ग्रीन या आइवरी ब्लाउज सिलवा सकती हैं। हल्के गुलाबी या पीच टोन्स के लहंगे के साथ रूबी या डार्क पिंक स्टोन्स की ज्वेलरी बहुत शानदार लगती है।
किसने सोचा था कि हरा रंग भी वेडिंग सीजन में फेवरेट बन जाएगा। अब तक दुल्हनों को मेहंदी या संगीत पर ही हरे रंग के लहंगे को पहना देखा जा सकता है। मगर अब आप ब्राइडल लहंगे के रूप में भी मिंट ग्रीन, सेज ग्रीन,एमेरल्ड ग्रीन, सीफोम ग्रीन आदि रंगों के शेड्स को ट्राई कर सकती हैं। ऑलिव और एमेरल्ड ग्रीन शेड्स डार्क कॉम्प्लेक्शन पर बेहद सुंदर लगेंगे। अगर आप ग्रीन रंग का लहंगा अपने स्पेशल दिन के लिए चुन रही हैं, तो उसके साथ ब्राइट पिंक स्टोन्स या सिल्वर और डायमंड की ज्वेलरी बहुत शानदार लगेगी।
इसे भी पढ़ें : अपने स्किन टोन के हिसाब से कैसे चुनें अपना ब्राइडल लहंगा
कौन कहता है कि पीला रंग सिर्फ हल्दी के फंक्शन में ही अच्छा लगता है? ब्राइड्स भी इसे शादी के खास दिन पर पहन सकती हैं और यह हर तरह के इंडियन स्किन टोन को सूट करता है। आप मस्टर्ड येलो रंग के लहंगे में सिल्वर बीडेड व्रक के साथ जा सकती हैं। ब्राइट येलो की जगह लेमन येलो फ्लोरल प्रिंट का लहंगा पहन सकती हैं। पिंक, ग्रीन, ब्लू आदि के साथ कॉन्ट्रास्ट करके भी इसे पहना जा सकता है। आप इसके साथ पोल्की और कुंदन सेट्स (पोल्की ज्वेलरी से जुड़े तथ्य जानें) ट्राई कर सकती हैं। इतना ही नहीं एमेरल्ड ग्रीन रंग की ज्वेलरी भी येलो शेड्स के साथ खूब अच्छी लगेगी।
इसे भी पढ़ें : 'प्लस साइज' दुल्हन अपने लिए ब्राइडल लहंगा चुनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
प्यूरिटी और लव का सिंबल लैवेंडर रंग भी ब्राइड्स के बीच काफी फेमस हो गया है। आपको याद हो तो पिछले साल एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने अपनी शादी में लैवेंडर ह्यू का लहंगा पहना था, जिसके साथ उनकी डायमंड ज्वेलरी खूब जंच रही थी। अगर आप भी इस कलर को पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके साथ पर्ल और डायमंड अच्छा जाता है।
इसके अलावा आप गोल्डन रंग के लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। फॉयल और सिल्वर वर्क के साथ पाउडर ब्लू रंग का लहंगा पहन सकती हैं। आइवरी और एसेंट्रिक्स शेड्स भी समर वेडिंग्स पर बहुत अच्छे लगते हैं। तो फिर आप भी क्यों न अपने ब्राइडल लहंगे के रंगों के बारे में एक बार और सोचें और अपने लिए कुछ आकर्षक और बोल्ड च्वाइस करें।
हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा। इसे लाइक करें और अगर आप ब्राइड बनने जा रही हैं, तो इन रंगों को चुनें। फैशन से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit : wedmegood,weddingz,ipinimg & shaadiwish
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।