कहीं कॉटन का कपड़ा नकली तो नहीं? इन आसान तरीकों से पहचानें

Pure Cotton Fabric: बाजार में नकली कॉटन यानी सिंथेटिक फाइबर को कॉटन के नाम पर बेचा जाना आम बात हो गई है। इसलिए इसे खरीदते वक्त यह जानना जरूरी है कि यह कॉटन असली है भी या नहीं।  
image

Cotton Fabric Pure or Not: इस मौसम में सबसे ज्यादा कॉटन पहना जाता है। इसलिए मार्केट में कॉटन ज्यादा मिलने लगता है, क्योंकि यह कपड़ा बहुत आरामदायक और मुलायम होता है। लेकिन मार्केट से खरीदते वक्त यह जानना जरूरी है कि यह कॉटन असली है भी या नहीं। दरअसल, बाजार में नकली कॉटन यानी सिंथेटिक फाइबर को कॉटन के नाम पर बेचा जाना आम बात हो गई है।

हाल ही में नेशनल टेक्सटाइल कारपोरेशन रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में हर साल करोड़ों मीटर नकली कॉटन फैब्रिक की बिक्री होती है, जिससे न केवल लोगों को ठगा जाता है, बल्कि भारतीय कपड़ा उद्योग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

ऐसे में जरूरी है कि हर खरीददार को असली और नकली कॉटन कपड़े की पहचान की जाए और कपड़ा सही खरीदा जाए। अगर आपको असली कॉटन में फर्क महसूस नहीं हो पता है, तो यह लेख काम आ सकता है। इसमें हम आपको बताएंगे ऐसे आसान टिप्स, जिनसे आप खुद जांच सकते हैं कि आपका खरीदा हुआ कपड़ा वाकई सूती है या धोखा।

बर्न टेस्ट आएगा काम

How to tell if fabric is pure cotton

आप कपड़े को साइड से थोड़ा जलाकर भी देख सकते हैं। इससे आसानी से असली और नकली कपड़े में पहचान की जा सकती हैं। हालांकि, कपड़ा जलाने के लिए आपको छोटा कपड़ा इस्तेमाल करना होगा।

इसे जरूर पढ़ें-गर्मियों के मौसम में सबसे आरामदायक कॉटन फैब्रिक से जुड़ी रोचक बातें जानें

कैसे करें?

  • कपड़े के एक छोटे टुकड़े को काटकर रख लें।
  • फिर जगह डिसाइड करें, जहां कॉटन का कपड़ा जलाना है।
  • जलने पर यह कागज जैसी महक देगा। इसके बाद राख भूरी या ग्रे रंग की होगी।
  • यह राख हाथ में मसलने पर पाउडर बन जाएगी।
  • वहीं, अगर कपड़ा नकली है, तो प्लास्टिक जैसी बदबू आएगी।
  • साथ ही, राख जलने के बाद कठोर हो जाएगी।

छूने पर लगेगा असली कॉटन है या नहीं

How to check the quality of cotton

अगर आप छूते ही पता लगाना चाहते हैं कि यह कपड़ा असली है या नहीं। तो कुछ टिप्स से इस बात का पता लगाया जा सकता है।

कैसे करें?

  • असली कॉटन कपड़ा ठंडा, मुलायम और आरामदायक होता है। अगर आपको कपड़े छूने पर चमकदार और चिकना लगेगा। साथ ही, इस कपड़े में पसीना कम आता है।
  • वहीं, अगर कपड़ा गर्म है तो यह असली कॉटन है, वरना इसमें सूती कपड़े की मिलावट की गई है।

पानी से करें टेस्ट

आपको कपड़े की पहचान पानी से भी कर सकते हैं। इस टिप को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

कैसे करें?

  • सबसे पहले कपड़े के एक कोने पर की बूंदे पानी की डालें
  • अगर कपड़ा पानी तुरंत सोख लेगा और फैल जाएगा, तो इसका मतलब यह असली कॉटन है।
  • वहीं, अगर पानी काफी देर तक रहता है और अंदर देर से जाता है, तो इसमें मिलावट की गई है।

वॉशिंग टेस्ट करवाएं

How to check the quality of cotton clothing

आपको कपड़े की पहचान करने के लिए वॉशिंग टेस्ट करवाना होगा। हालांकि, इस टिप को आप घर पर भी फॉलो कर सकते हैं, लेकिन कैसे आइए नीचे विस्तार से जानते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-गर्मियों के लिए सबसे आरामदायक है कॉटन फ्लेक्स फैब्रिक, आप भी खरीदें

कैसे करें?

  • असली कॉटन कपड़ा धोने के बाद हल्का सिकुड़ जाता है। अगर आपका कपड़ा धोने के बाद सिकुड़ गया है, तो परेशान की कोई बात नहीं है।
  • वहीं, अगर आपका कपड़ा धोने के बाद नर्म हो जाता है या हल्का सिकुड़ता है तो इसमें सूती कपड़े की मिलावट है।
  • इसके अलावा, कपड़े का आकार में वैसा ही रहे या ज्यादा खिंच जाए, तो इसमें सिंथेटिक कपड़े की मिलावट है।

इस तरह आप कॉटन के कपड़े की पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP