herzindagi
hartalika teej red bangles designs

Bangles Designs For Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर हाथों में पहनें ये लाल रंग की चूड़ियां

 हरतालिका तीज पर अपनी साड़ी या लहंगे के साथ पहनें लाल रंग की चूड़ी। इससे आपके हाथों की सुंदरता दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आप लाल रंग को अपने लुक के साथ ऐड कर पाएंगी। 
Editorial
Updated:- 2024-08-13, 19:00 IST

Red Bangles: हाथों की सुंदरता तब बढ़ती है, जब हम त्योहार पर चूड़ी पहनते हैं। यह सोलह श्रृंगार का एक हिस्सा होती है। विवाहित महिलाएं इसलिए त्योहार पर अपने आउटफिट के हिसाब से अपने लिए चूड़ी खरीदती हैं। वहीं कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं, जो अपने लिए सिर्फ लाल रंग की चूड़ी ही खरीदकर पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह की चूड़ी में आपको आसानी से डिजाइन मिल जाता है। साथ ही, कोई भी कलर लाल रंग के साथ मैच हो जाता है। आप हरतालिका तीज पर अपने हाथों में लाल रंग की चूड़ी को स्टाइल कर  सकती हैं।

लाल रंग की प्लेन चूड़ी करें वियर (Red Colour Plain Bangles)

Red Colour Plain Bangles

हरतालिका तीज पर आप अपने हाथों में लाल रंग की प्लेन चूड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ी आपको मार्केट में 30 से 40 रुपये की डिब्बी के हिसाब से मिलती है। इसके साथ आप साड़ी के बॉर्डर के हिसाब से मैचिंग कंगन को लगा सकती हैं। इससे आपका चूड़ी का पूरा सेट तैयार हो जाएगा। साथ ही, हाथ सुंदर दिखाई देंगे। इस तरह की चूड़ी को आप अगर एक हाथ में भी पहनेंगी तो भी आपके हाथ अच्छे लगेंगे। 

लाल रंग की वेलवेट चूड़ी (Red Velvet Bangles)

Red Velvet Bangles

आप हरतालिका तीज के मौके पर लाल रंग की वेलवेट चूड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ी आपको दर्जन के हिसाब से मिलती है। मार्केट से लेने पर यह आपको 50 रुपये डिब्बी के हिसाब से मिलेगी। इस तरह की चूड़ी को आप गोल्डन कंगन के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं। इससे आपके हाथ सुंदर लगेंगे। इसे आप चाहें तो बिना किसी कंगन के भी पहन सकते हैं। इस तरह की में आप शिमर वाला डिजाइन भी ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Red Bangles: लाल रंग की चूड़ी के ये सेट हैं नए, देखें डिजाइंस और बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

मीनाकारी वर्क वाली लाल चूड़ी (Red Bangles Designs Ideas)

Red Bangles Designs Ideas

आप अपने हाथों में मीनाकारी वर्क वाली लाल चूड़ी भी पहन सकती हैं। इस तरह की भरी-भरी चूड़ी हरतालिका तीज पर अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे आपके हाथ पहले से ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। इस तरह के बैंगल्स का सेट आप तैयार करा सकती हैं, जो आपको 150 से 200 रुपये का पड़ेगा। इस तरह की चूड़ी आप लहंगे और साड़ी दोनों के साथ पहन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Red Chudi Designs: त्योहार पर पहनें लाल चूड़ियों का नया सेट, देखें डिजाइंस

इस बार हरतालिका तीज के मौके पर हाथों में पहनें लाल रंग की चूड़ी। इससे आपके हाथ सुंदर लगेंगे। साथ ही, आपको कोई और कलर चूज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।