Engagement Gown: शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में घर के हर सदस्य की तैयारियां जोरो-शोरो से हो रही हैं। किसी ने अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी खरीदी है तो किसी ने कपड़ों के लेटेस्ट डिजाइन खरीदें हैं, ताकि जब वो शादी या फिर अन्य फंक्शन के लिए तैयार हो तो बेहद सुंदर नजर आए। ऐसे में अगर आपके घर में भाई की शादी है और सबसे पहले इंगेजमेंट का फंक्शन है तो इसके लिए आप गाउन को वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको उसके अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप सबसे अलग लग सकती हैं। चलिए एक बार डालते हैं लेटेस्ट डिजाइन के गाउन पर नजर जो इंगेजमेंट फंक्शन के लिए बेस्ट हैं।
आजकल फ्लोरल डिजाइन वाली ड्रेसेस काफी ट्रेंड में है। आज इंगेजमेंट गाउन के लिए भी इस ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको पर्ल और सीक्वेंस वर्क के साथ यह प्रिंट मिलेगा। जिससे गाउन और ज्यादा सुंदर नजर आएगा। नेक को वी रखा गया है ताकि पार्टी के हिसाब से ये गाउन स्टाइलिश लगे। इसके ऊपर वाले हिस्से में हैवी पर्ल और सीक्वेंस वर्क किया गया है। एक सेंटर बेल्ट भी दी गई है जिसमें एक स्टोन ब्रोच दिया गया है। नीचे की तरफ बहुत सारी प्लीट के साथ इस गाउन को हैवी किया गया है। आप इस तरह के गाउन को वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरीके के गाउन आपको 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएगा। लेकिन थोड़ा हल्का मिलेगा।
HZ Tips: इस तरीके के गाउन के साथ आप स्टोन वर्क ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं और मेकअप को सिंपल या फिर सटल रख सकती हैं।
गाउन में आपको हर एक तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे। आप चाहे तो वन शोल्डर गाउन वियर कर सकती हैं। इसमें भी आपको काफी सारे (कॉकटेल पार्टी के लिए ड्रेस) अच्छे-अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। इसमें जो गाउन नजर आ रहा है उसमें ऊपर की तरफ सीक्वेंस वर्क किया गया है और नीचे की तरफ के प्लेन रखना गया है ताकि पार्टी के हिसाब से गाउन ज्यादा हैवी भी न लगे और न ही ज्यादा सिंपल। आप भी इस तरीके के गाउन को इंगेजमेंट के लिए खरीद सकती हैं। सिंपल लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन है। मार्केट से इस तरीके के गाउन आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे।
HZ Tips: इसके साथ आप स्टोन ज्वेलरी और स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्राइडल इंगेजमेंट लुक को बनाना है खास तो इन गाउन डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें
अगर आपको कुछ नए स्टाइल का गाउन वियर करना है तो इसके लिए आप हाल्टर नेक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सेल्फ एम्ब्राइडरी वाले (दुल्हन के लिए ड्रेसेस) डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें जो फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है वो नेट होता है इसमें हैंड एम्बोडरी की जाती है। इस तरीके के गाउन डिजाइन काफी ट्रेंड में है और फंक्शन के हिसाब से बेस्ट है। इसमें आप अलग-अलग कलर को स्टाइल कर सकती हैं मार्केट में काफी अच्छे ऑप्शन इस शादी के सीजन में आपको मिल जाएंगे। इस तरीके के गाउन को आप 2000 से 4000 रुपये में खरीद सकती हैं।
HZ Tips: इस गाउन के साथ आप पर्ल ज्वेलरी और ग्लॉसी मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अपनी इंगेजमेंट लुक के लिए ट्राई करें ब्राइडल गाउन के ये लेटेस्ट डिजाइंस
इस बार भाई की इंगेजमेंट के लिए आप इस तरीके के गाउन डिजाइन को वियर कर सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर खूबसूरत लग सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Aza Fashion
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।