herzindagi
pre wedding ceremony outfits for bride

सगाई से लेकर कॉकटेल पार्टी तक ब्राइड के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट

अगर आप ब्राइड बनने वाली हैं तो आप प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए कुछ बेहतरीन आउटफिट कैरी कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-01-24, 12:32 IST

वेडिंग सीजन चल रहा है और ऐसे में हर ब्राइड का सपना होता है कि वह किसी प्रिंसेस से कम न लगे। शादी से पहले सगाई से लेकर कॉकटेल पार्टी तक हर ब्राइड चाहेगी कि वह सबसे खूबसूरत लगे। लेकिन हर बार एक नए लुक के साथ आना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अब होने वाली दुल्हन को इस बात की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए प्री वेडिंग सेरेमनी आउटफिट लेकर आए हैं, जो देखने के साथ-साथ पहनने में भी बेहद सुंदर लगेंगे। तो चलिए देखते हैं बेस्ट प्री वेडिंग आउटफिट्स।

सगाई

pink lehenga ()

शादी से पहले सगाई की जाती है। इस फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। सगाई की अंगूठी अपने साथी के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतीक होती है। सगाई के दिन हर दुल्हन चाहेगी कि वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखे। लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि शादी के दिन ऐसा क्या पहना जाए जिसमें आप बेहद खूबसूरत लगे तो आज हम आपके लिए बेस्ट ब्राइड आउटफिट लेकर आए हैं।

पिंक लहंगा पहनें

आप अपनी सगाई पर पिंक कलर का लंहगा पहन सकती हैं। इस लुक के लिए आप सोनम कपूर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सोनम ने पिंक कलर का मिरर वर्क वाला लंहगा पहना है। इसके साथ उन्होनें मैचिंग चोली वाला लॉन्ग स्लीव ब्लाउज स्टाइल किया है। उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्ड चोकर नेकलेस पहना है और इसे अपने सिर पर मैचिंग मांग टीका के साथ पेयर किया। हेयरस्टाइल की बात करें कि सोनम ने सेंटर-पार्टेड लो बन को क्लासिक सफेद फूलों से सजाया। आप भी सोनम के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं और यकीन मानिए पिंक लहंगे में आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी।

फैशन टिप्स: आप चाहें तो सिंपल लाइट वर्क वाला लंहगे के साथ हैवी वर्क वाला दुप्पटा कैरी कर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। साथ ही लाइट मेकअप करें इससे आप और भी सुंदर लगेगी।

मेहंदी फंक्शन

multi dress outfit for bride

भारत में शादी समारोह आमतौर पर मेहंदी समारोह के साथ शुरू होते हैं और यह एक मस्ती भरा समारोह होता है जहां दुल्हन के हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाई जाती है और घर में मौजूद सभी अन्य महिलाएं भी मेहंदी लगाती हैं और नाचती और गाती हैं।

मल्टी कलर ड्रेस है बेस्ट

मेंहदी फंक्शन पर आप ग्रीन कलर को छोड़ कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आप इस बार मेहंदी फंक्शन पर मल्टी कलर ड्रेस पहन सकती हैं। ड्रेस को इंडियन टच देने के लिए आप उसी से मिलता जुलता दुपट्टा भी पहन सकती हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए मल्टी कलर ड्रेस के साथ सिल्वर ज्वेलरी, पर्ल ब्रेसलेट, मांगटिका और मिनिमल मेकअप करें।

फैशन टिप्स: आप चाहें तो सिंपल लाइट वेटेड लंहगा भी पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप फ्लोरल मल्टी कलर ड्रेस पहन रही हैं तो हैवी ज्वेलरी कैरी न करें। इससे आप लुक ओवरडू लगेगा।

हल्दी फंक्शन

sharara for bride

शादी से पहले हल्दी फंक्शन किया जाता है। इस दौरान दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। हिंदू धर्म में हल्दी फंक्शन से जुड़ी तरह-तरह की मान्यताएं है। ऐसा कहा जाता है कि हल्दी लगाने से शरीर शुद्ध हो जाता है। इसके साथ ही यह शरीर से डेड सेल को हटाने और त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इस बार आप अपनी हल्दी फंक्शन के दौरान कुछ नया ट्राई कर सकती हैं।

शरारा पहनें

आमतौर पर हल्दी फंक्शन पर दुल्हनें पीला कपड़ा ही पहनती हैं। लेकिन ऐसा हमेशा करना जरूरी नहीं है। इस बार आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं और पीले रंग को छोड़ लाल रंग का शरारा पहन सकती हैं। लाल रंग का शराराआपके हल्दी फंक्शन के लिए एकदम बेस्ट ऑटफिट है। आप शरारा के साथ बन और छोटे ईयरिंग्स पहन लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

फैशन टिप्स: आप चाहें तो हल्दी फंक्शन पर किसी भी अन्य कलर जैसे ऑरेंज या पिंक कलर का सिंपल सूट भी पहन सकती हैं। साथ ही आप चाहें को नो मेकअप लुक भी रख सकती हैं। इससे आप और भी सुंदर लगेंगी।

इसे भी पढ़ें:मुंह दिखाई से लेकर पग फेरे की रस्म के लिए ब्राइड पहन सकती हैं ये आउटफिट

संगीत फंक्शन

red sequin lehenga

दुल्हन के लिए यह सबसे खास फंक्शन होता है। संगीत फंक्शन के दौरान दुल्हन की दोस्त और अन्य महिलाएं खूब गाना गाते हैं और नाचते हैं। अगर आप संगीत फंक्शन पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आपको इस बार लहंगा पहनना चाहिए।

रेड सीक्वेन लहंगा

आप अपने संगीत फंक्शन पर बोल्ड लुक कैरी कर सकती हैं। बोल्ड लुक के लिए रेड कलर का सीक्वेन लहंगा पहनें और लंहगे को डिफरेंट टच देने के लिए बेल्ट का इस्तेमाल करें। सीक्वेन साड़ी के साथ रेड और ग्रीन कलर का कुंदन सेट पहनें। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आई मेकअप को हाइलाइट करें और आप चाहें तो हेयरस्टाइल में बन या खुले बाल रख सकती हैं।

फैशन टिप्स: संगीत फंक्शन पर आप लहंगे की बजाय सीक्वेन साड़ी भी पहन सकती हैं। साथ ही बोल्ड कलर ही चुनें क्योंकि इससे आपका लुक और भी अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें:अगर आप दुल्हन की हैं सबसे ख़ास, तो इन ड्रेसेस से लें इंस्पिरेशन


कॉकटेल पार्टी

sequin gown for bride

कॉकटेल पार्टी वेडिंग का सबसे धमाकेदार फंक्शन होता है और हर ब्राइड चाहेगी कि कॉकटेल पार्टी में उसका लुक सबसे अमेजिंग लगे। लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि कॉकटेल पार्टी में क्या पहना जाए तो आज हम आपके लिए बेस्ट ब्राइड आउटफिट लेकर आए हैं।

सीक्वेन गाउन से मिलेगा बेस्ट लुक

सीक्वेन गाउन काफी ट्रेंड में है। आप अपनी कॉकटेल पार्टी के लिए ग्रीन कलर का सीक्वेन गाउन पहन सकती हैं। पार्टी में अमेजिंग लुक के लिए आप चाहें तो बैकलेस गाउन भी कैरी कर सकती हैं। सीक्वेन के साथ मिनिमल मेकअप रखें।

फैशन टिप्स:सीक्वेन गाउनकॉकटले पार्टी के लिए एकदम बेस्ट आउटफिट है। आप किसी भी डार्क कलर का गाउन कैरी सकती हैं और इसके साथ शिमरी मेकअप करें।


उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram.com & Google.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।