दुनिया का अगर कोई सबसे प्यारा रिश्ता है तो वह है मां-बेटी का रिश्ता। जहां मां अपना सारा प्रेम अपनी बेटी पर लुटा देना चाहती है, वहीं बेटी के लिए भी अगर कोई सबसे अच्छी दोस्त होती है तो वह होती है उसकी मां। वैसे तो उनका यह आपसी प्रेम कई चीजों से झलकता है, लेकिन अब आप फैशन के जरिए इस प्रेम को व्यक्त कर सकती हैं। दरअसल, इन दिनों mother and daughter मैचिंग ड्रेस ट्रेंड में है। इस फैशन ट्रेंड के कारण मां और बेटी एक ही तरह के कपड़े पहनती हैं, जो देखने में भी काफी अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें:Aishwarya Rai And Sonam Kapoor In Red: रेड गाउन में ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर के खूबसूरत लुक्स देखिए
इन दिनों सेलिब्रिटी से लेकर आम मां-बेटी भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं तो ऐश्वर्या राय बच्चन के कुछ बेहतरीन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, ऐश्वर्या अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ मैचिंग ड्रेस पहनी हुई नजर आती हैं। तो चलिए देखते हैं उनके कुछ बेहतरीन लुक्स-
पिछले दिनों कान फिल्म फेस्टिवल के पांचवे दिन ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आई थी। कान फिल्म फेस्टिवल के अपने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए फिश कट गोल्डन ग्रीन कलर ड्रेस को चुना था। सिंगल स्लीव वाले इस गाउन में फिश कट गोल्डन ट्रेल भी थी ऐश्वर्या ने Jean-Louis Sabaji का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। वहीं आराध्या ने भी लगभग सेम कलर की फ्रॉक पहनी थी, जिस पर ब्रॉड फ्लॉवर लगा हुआ था।
ऐश्वर्या का यह लुक भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस लुक में जहां ऐश्वर्या ने व्हाइट एंड रेड कलर की स्पार्कलिंग साड़ी पहनी है, वहीं आराध्या ने उसी पैटर्न का वन शोल्डर फ्रॉक पहनी है। इस लुक में दोनों काफी अच्छी लग रही हैं।
यह तस्वीर ऐश्वर्या के पिता की बर्थ एनिवरसरी की है। ऐश्वर्या ने अपने पिता की बर्थ एनिवरसरी अपनी बेटी आराध्या के साथ स्माइल फाउंडेशन नामक एनजीओ के साथ मनाया था। इन इवेंट के दौरान दोनों ने एक जैसी व्हाइट टी पहनी थी। आप ऐश्वर्या के इस लुक को केजुअल्स में ट्राई कर सकती हैं।
ऐश्वर्या का यह लुक प्रो कबड्डी लीग का है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आई थीं। ऐश्वर्या और आराध्या को लीग के दौरान जयपुर की गुलाबी पैंथर्स जैकेट पहने देखा गया।
बच्चन फैमिली में दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के साथ मैच करती हुई व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। दीवाली की पूजा के दौरान ऐश्वर्या व आराध्या दोनों ही व्हाइट कलर के गाउन सूट में नजर आई थीं।
इसे भी पढ़ें:फेस्टिव सीजन में दिखना है खास तो करीना कपूर के इन दिलकश ब्लाउज डिजाइन से लें इंस्पिरेशन
2018 के कान फिल्म फेस्टिवल में भी ऐश्वर्या के साथ आराध्या नजर आई थीं और उस दौरान भी दोनों ने मैचिंग आउटफिट कैरी किया था। जहां ऐश्वर्या ने ऑफव्हाइट कलर का फ्लैटफ्रंट गाउन पहना था, वहीं आराध्या ने भी अपनी मॉम की तरह व्हाइट कलर की बेहद खूबसूरत फ्रॉक पहनी थी। दोनों का यह मैचिंग आउटफिट काफी अच्छा लग रहा था।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों