herzindagi
fancy button designs for plain salwar suit

Button For Suit: प्लेन सलवार-सूट को स्टाइलिश और फैंसी बनाने में मदद करेंगे बटन के ये डिजाइंस

अगर आप प्लेन सलवार-सूट को स्टाइलिश और फैंसी लुक देखना चाहती हैं, तो बटन के ये डिजाइंस आपकी मदद कर सकते हैं। इन डिजाइंस की मदद से प्लेन कुर्ते को भी आप स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-11, 13:00 IST

ऑफिस जाना हों या रोजाना के लिए तैयार होना हों, हल्का-फुल्का फैंसी डिजाइन पहनना तो हम सभी को पसंद होता है। कुर्ती पहनना हम सभी पसंद करते हैं। आमतौर पर अब कुर्ती को हम किसी छोटे-बड़े फंक्शन के लिए भी स्टाइल कर लेते हैं। 

pearl buttons

बदलते दौर में सबसे ज्यादा कुर्ती को स्टाइलिश बनाने के लिए बटन का इस्तेमाल किया जाता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं फैंसी बटन के कुछ नए डिजाइंस जिन्हें आप कुर्ती में लगवा सकती हैं और अपने लुक में जान डालने का काम कर सकती हैं।

घुंघरू डिजाइन बटन 

ghunghroo button

अगर आप बोहो स्टाइल फैशन को पसंद करती हैं तो इस तरीके का घुंघरू वाला लटकन डिजाइन बटन अपनी कुर्ती में लगवा सकती हैं। वहीं इसमें आप चाहे तो वेस्ट मटेरियल की मदद लेकर खुद भी लटकन वाले डिजाइन के साथ में फैंसी बटन बना सकती हैं। आप चाहे तो पॉम-पॉम वाले कपड़े से बने बटन बनाकर इसके साथ में फैंसी डिजाइन के रंग-बिरंगे घुंघरू लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस

स्टोन डिजाइन बटन 

stone button

मार्केट में स्टोन में आपको मैचिंग कलर ऑप्शन से लेकर सिंपल और एलिगेंट स्टाइल के स्टोन वाले बटन देखने को मिल जाएंगे। स्टोन में बारीक वाले अमेरिकन डायमंड के बटन के साथ में डिजाइन देखने को मिलेंगे। वहीं आपको स्टोन में एमरल्ड और रूबी में भी अपने हिसाब से सस्ते या एक्सपेंसिव डिजाइन देखने में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

ज्वेलरी स्टाइल बटन डिजाइन 

jewellery style button

फैंसी में आजकल ज्वेलरी स्टाइल बटन को भी स्टाइल किया जाने लगा है। इसमें आपको फैंसी लुक देने वाले काफी बड़े साइज के बटन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहे तो पुरानी ज्वेलरी की मदद से भी कुर्ती को आकर्षक लुक दे सकती हैं। इसके लिए ज्यादातर पुराने इयररिंग्स को इस्तेमाल किया जाता है। वहीं आपको मीनाकारी, कुंदन, एमरल्ड में कई डिजाइंस की ज्वेलरी स्टाइल बटन मार्केट में अलग-अलग दामों में मिल जाएंगे।

fancy buttons

 

अगर आपको कुर्ती के लिए बटन के ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Angaja Silver,ajio,meesho

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।