क्या आपके भी बन जाते हैं BRA Strap के निशान? अगर हां, तो ये जानकारी जरूर पढ़ें

ब्रा पहनने के बाद निशान बनना आम है, लेकिन अगर ये निशान गहरे हैं, लाल होने लगे हैं और इनमें दर्द भी होने लगा है, तो आपको समझने की जरूरत है कि कहीं कोई गलती हो रही है। ब्रा के निशान बहुत हल्के होने चाहिए नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।
image

गर्मियों का मौसम चल रहा है और दिन भर ब्रा पहनना बहुत ही असहज कर सकता है, इसे ना पहनने का ऑप्शन कई महिलाओं के पास नहीं होता है। गर्मियों में किचन में काम करना हो या फिर भागदौड़ के बीच ऑफिस आना हो, दिन भर ब्रा पहने रहने से कई महिलाओं को पीठ और कंधे में दर्द की समस्या होने लगती है। अगर आपको लगता है कि ये आम है, तो ऐसा नहीं है। ब्रा पहनने से थोड़ा बहुत फ्रिक्शन होना समझ आता है, लेकिन अगर निशान परमानेंट दिखने लगे हैं, लाल होने लगे हैं, या फिर आपको किसी अन्य तरह की परेशानी हो रही है, तो समझ जाइए कि ये सही नहीं है।

ब्रा स्ट्रैप के ये दर्दभरे निशान कई कारणों से बनते हैं। अगर ये बन रहे हैं, तो ये आपका ब्रेस्ट शेप खराब कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि इन्हें बनने से रोका जाए। अगर ऑलरेडी ये बन चुके हैं, तो इन्हें कम करने का तरीका भी देखना होगा।

क्या होता है जब ब्रा स्ट्रैप के ऐसे निशान बनते हैं?

अगर आपके शरीर में ये निशान बन गए हैं, तो इससे ये परेशानियां हो सकती हैं-

  • आपके कंधों और पीठ पर दबाव पड़ने लगता है। इससे वहां दर्द शुरू हो जाता है।
  • आपकी स्किन पर लाल रैशेज पड़ने लगते हैं।
  • आपकी स्किन में खुजली भी हो सकती है और पसीने से होने वाली समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं।
  • यहां की स्किन का रंग परमानेंटली चेंज हो सकता है। ऐसा मुमकिन है कि आपकी स्किन रोजाना होने वाले फ्रिक्शन के कारण काली पड़ने लगे।
  • ब्रा फैट बहुत बढ़ने लगते हैं।
bra strap issues for women

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में जानती हैं?

किन कारणों से बनते हैं ब्रा स्ट्रैप के निशान?

ये निशान क्या कर सकते हैं इसके बारे में तो हमें पता है, लेकिन ये होते क्यों हैं? इसके बारे में भी तो पता होना चाहिए ना।

ब्रा की खराब फिटिंग

इन निशानों के पड़ने का सबसे बड़ा कारण होता है ब्रा की खराब फिटिंग। अगर ब्रा के स्ट्रैप्स बहुत टाइट हैं, तो वो कंधों पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर डालते हैं। इसके कारण परेशानी बढ़ती है। ब्रा स्ट्रैप्स ना तो बहुत टाइट होने चाहिए और ना ही बहुत ढीले।

प्रेशर और फ्रिक्शन के कारण

अगर आप ऐसे स्ट्रैप्स पहन रही हैं जो स्किन फ्रेंडली नहीं हैं, तो आपके कंधों पर प्रेशर भी पड़ेगा और फ्रिक्शन भी होगा। खासतौर पर अगर ब्रा लंबे समय के लिए पहननी है, तो ऐसे फैब्रिक चुनें जिनसे फ्रिक्शन कम हो। कॉटन की ब्रा और ब्रीदेबल इलास्टिक वाले फैब्रिक अच्छे होते हैं। ब्रा का कपड़ा जितना नेचुरल होगा, आपको उतनी ही परेशानी कम होगी।

स्किन की इलास्टिसिटी

अगर आपकी स्किन की इलास्टिसिटी कम है, तब भी आपको परेशानी हो सकती है। जब स्किन जवान रहती है, तो प्रेशर और फ्रिक्शन का असर कम पड़ता है, लेकिन अगर आपकी स्किन थोड़ी एज हो चुकी है, तो आपको असर पड़ेगा।

बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को होती है ज्यादा समस्या

ये समस्या सबसे ज्यादा होती है बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को। बड़ा कप साइज होता है तो कंधों पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इससे ब्रेस्ट वेट सही तरह से डिस्ट्रिब्यूट नहीं हो पाता है। यही कारण है कि कंधों में दर्द भी बढ़ता है और निशान भी पड़ते हैं।

ब्रा स्ट्रैप का वेट सही रखने के लिए क्या करें?

सबसे पहले अपनी ब्रा की फिटिंग सही करें। ऐसा करने से आपकी सबसे बड़ी समस्या कम होने लगेगी। अगर आप सालों से एक ही साइज पहनती आ रही हैं, तो बेहतर होगा कि आप किसी एक्सपर्ट से इसकी जांच करवा लें।

women and problem with bras

इसके साथ ही जरूरी है कि आप ब्रा को ट्राई करने के बाद ही खरीदें। कौन सी ब्रा सही फिटिंग वाली है ये ट्राई करने के बाद सही पता चल सकता है। अगर सिर्फ स्ट्रैप्स टाइट लग रहे हैं और ब्रा का कप साइज सही है, तो आप स्ट्रैप्स को ढीला कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Bra Wearing Benefits: रोजाना ब्रा पहनने के इन फायदों के बारे में कितना जानती हैं आप?

स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

अगर आपका ब्रा साइज सही है, तो हो सकता है कि स्किन की इलास्टिसिटी के कारण ज्यादा रैश पड़ रहे हों। ऐसे में स्किन को रोज मॉइश्चराइज करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

स्ट्रैपलेस ब्रा का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहें, तो कुछ समय के लिए स्ट्रैपलेस ब्रा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे कंधों को थोड़ा ब्रेक मिल जाएगा। आप कोशिश करें कि ऐसी ब्रा ना पहने जिसमें अंडर वायर हों या फिर पुश अप हो। इससे कंधों का स्ट्रेस और बढ़ेगा।

पैडेड कैमिसोल कर सकती है मदद

अगर आपके कंधों पर निशान परमानेंट बन गए हैं, तो आप पैडेड कैमिसोल या फिर रेसरबैक ब्रा पहन सकती हैं। इससे वजन बराबर डिस्ट्रिब्यूट होगा और आपके कंधों पर ज्यादा स्ट्रेस नहीं पड़ेगा।

अपने पॉश्चर पर ध्यान दें

ब्रा के निशान पड़ने का एक कारण यह भी होता है कि आप अपने पॉश्चर को सही तरह से नहीं रख पाती हैं। टाइट मसल्स के कारण पॉश्चर बेहतर हो सकता है। आपके कंधों पर इससे स्ट्रेन नहीं पड़ेगा।

अगर इन रेमेडीज के बाद भी आपके निशान नहीं जा रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से बात जरूर करें। अगर यह स्टोरी अपको अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP