कंधे दर्द से मिलेगी राहत, करें ये 4 एक्सरसाइज


Jyoti Shah
28-11-2023, 13:00 IST
gbsfwqac.top

    कई बार लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से कंधों में तेज दर्द होने लगता है। कभी-कभी यह दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहें कुछ एक्सरसाइज के बारे में जिनसे आप कंधे दर्द से राहत पा सकती हैं। आइए जानें-

भुजंगासन

    इसे करने के लिए सबसे पहले फर्श पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद, हाथों की मदद से अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाते हुए पीछे लेकर जाएं।

कंधे दर्द से राहत

    इस पोजीशन में कुछ देर बने रहने का प्रयास करें। इस एक्सरसाइज का नियमित रूप से अभ्यास करने से आपको कंधे के दर्द से राहत मिलेगी।

मार्जरी आसन

    इसके लिए सबसे पहले फर्श पर मैट बिछाकर घुटनों को जमीन पर टिकाते हुए कैट पोज में आ जाएं। इसके बाद, अपने सिर को नीचे झुकाएं।

मार्जरी आसन करने के स्टेप्स

    अब अपनी पीठ को ऊपर उठाएं। इसके बाद, सिर को पीछे की ओर झुकाते हुए पीठ को अंदर की तरफ खींचे। ऐसा करने से कंधे और कमर दर्द से आराम मिलता है।

धनुरासन

    सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद, अपने दोनों पैरों को मिलाकर घुटने मोड़ें। साथ ही, अपने हाथों को पीछे की ओर ले जाएं।

धनुरासन करने के स्टेप्स

    अब अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ने का प्रयास करें। इस पोजीशन में कुछ देर बने रहें। ऐसा करने से कंधे के दर्द से काफी आराम मिलता है।

उत्तान शीशोसन

    इसके लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठें। इसके बाद, शरीर को ऊपर उठाएं और हाथों को सामने की तरफ जमीन पर रखें। इस दौरान शरीर का निचला भाग ऊपर की ओर उठाएं।

    इन योगासन को रोजाना 10 मिनट करना फायदेमंद साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।