herzindagi
rekha unique dresses

Birthday Special: एवरग्रीन रेखा के ये 5 फैशन ट्रेंड्स अभी भी है सुपरहिट

रेखा के जन्मदिन पर जानिए उनके वो फैशन ट्रेंड जो कई दशकों से नहीं बदले। वो अपनी फिल्मों में भी ऐसे ही ट्रेंड्स फॉलो करती थीं और अब भी वैसी ही हैं। 
Editorial
Updated:- 2019-10-11, 14:21 IST

रेखा बॉलीवुड की उन हिरोइनों में से एक हैं जिन्हें उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। 10 अक्टूबर 1954 को जन्मी रेखा 2019 में 65 साल की हो गई हैं। वो लेकिन उन्होंने ये साबित कर दिया कि उनके लिए उम्र तो बस एक नंबर है। उनका स्टाइल अभी भी कम नहीं हुआ। जहां तक फैशन स्टेटमेंट की बात है तो रेखा ने कई बार ऐसा लुक लिया है जो 60 के पार महिलाएं सोच भी नहीं सकतीं। न सिर्फ वो अपनी फिटनेस का ख्याल रखती हैं बल्कि वो खुद ये ध्यान रखती हैं कि उनका लुक कहीं से भी फीका न लगे।  

चाहें उनकी साड़ियां हों, उनकी बोल्ड लिपस्टिक हो या फिर उनका ग्रेस कुछ भी फीका नहीं लगता। रेखा की खूबसूरती का सीक्रेट तो शायद कम ही लोग जानते हों, लेकिन रेखा का स्टाइल देखकर सभी चौंक जाते हैं। लाल लिपस्टिक, गहरी काली आंखें, लाल बिंदी रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है, लेकिन ये सब कुछ अभी से नहीं बल्कि उस दौर से है जब रेखा जवां हुआ करती थीं। रेखा ने शुरुआत से ही अपने स्टाइल को लेकर फिल्मों में काफी बोल्ड फैसले लिए। उस दौर की हिरोइनें भी रेखा की तरह लुक नहीं ले पाती थीं और साथ ही साथ जो स्टाइल रेखा अपनी फिल्मों के दौर से चला रही हैं उसी पर अब भी कायम हैं। तो चलिए आज बात करते हैं एवरग्रीन रेखा के उस एवरग्रीन स्टाइल की जो कई सालों बाद भी नहीं बदला।  

1. साउथ इंडियन सिल्क साड़ियां- 

रेखा अपनी फिल्मों में भी कई बार साउथ इंडियन साड़ियों को पहने दिखती थीं। उनका लुक वैसा ही सेट था और आज भी उन्हें कांजीवरम सिल्क साड़ियों में देखा जाता है। रेखा हमेशा बोल्ड रंगों में दिखती हैं वो चाहें लाल हो, चाहें हरा या कोई और। रेखा का सिल्क साड़ियों का प्रेम बदस्तूर जारी है और हम आशा करते हैं कि ये हमेशा जारी रहे।  

rekha and amitabh

इसे जरूर पढ़ें- माधुरी दीक्षित की इन 5 खूबसूरत इयरिंग्स से लीजिए इंस्पिरेशन 

2. रेखा का लाल लिपस्टिक लुक- 

जिस तरह रेखा ने लाल लिपस्टिक लुक को ट्रेंड बनाया था उस तरह से कोई हिरोइन न कर सकी थी। पर्दे पर रेखा ने चाहें कोई भी रंग पहना हो अक्सर उन्हें लाल लिपस्टिक में ही देखा जाता था। यही स्टाइल रेखा अभी भी फॉलो करती हैं। वो हमेशा लाल लिपस्टिक में दिखती हैं। सुर्ख लाल रंग। अब बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी का ये एवरग्रीन लुक बदस्तूर जारी है। 

rekha husband

3. रेखा का गोल्ड प्रेम- 

यहां गोल्ड यानी सोने की बात तो हो ही रही है और साथ ही साथ यहां गोल्ड रंग की भी बात हो रही है। अक्सर हिरोइनें गोल्ड रंग पहनने से कतराती हैं। खास तौर पर वो हिरोइनें जिनका रंग थोड़ा सांवला है। पर रेखा ने इसे कभी नहीं माना। पर्दे पर जितना गोल्ड रंग रेखा ने पहना उतना तो शायद ही किसी हिरोइन ने पहना हो, लेकिन ये सिर्फ तब की बात नहीं थी। ये अब की बात भी है। रेखा अक्सर गोल्ड साड़ियों में दिखती हैं। उनका लुक अभी भी टाइमलेस लगता है। फिल्म उत्सव, खून भरी मांग आदि में तो रेखा का गोल्ड लुक काफी फेमस हो गया था।  

rekha family

 

4. खुले बाल, सिंदूर और बिंदी- 

रेखा ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में ये लुक लिया था और उसके बाद कई फिल्मों में इस तरह का लुक आया। रेखा ने जिस तरह से अपना ग्रेस दिखाया था वो आज भी बरकरार है। कई बार वो बिंदी, सिंदूर और खुले बालों में दिखती हैं। जहां रेखा की उम्र की महिलाएं बाल खोलने और ऐसी चीज़ों से कतराती हैं वहीं रेखा अपने लंबे काले बाल आज भी बड़े ग्रेस से दिखाती हैं।  

rekha son and daughter

5. हेडस्कार्फ का प्यार- 

रेखा को कई बार हेडस्कार्फ या हेडबैंड के साथ दिखी हैं। वो फिल्म 'खून भरी मांग' के समय से ही इस तरह का लुक ट्राई करती रही हैं और अभी कुछ समय पहले मनीष मल्होत्रा के साथ वो कुछ इस लुक में दिखी थीं। सिल्क का व्हाइट काफ्तान स्टाइल कुर्ता और हेडबैंड। वैसे तो आम तौर पर 60 के बाद इस तरह के लुक में लोग नहीं दिखते हैं, पर यहां तो रेखा की बात ही अलग है। 

rekha gold sarees

इसे जरूर पढ़ें- राखी सावंत के पति ने लगाया लोगों की अटकलों पर विराम

 

6. उमराओ जान का लिबास-

रेखा अब तो इस तरह के गेटअप में नहीं दिखती हैं, लेकिन जिस समय वो बॉलीवुड की उमराओ जान बनी थीं उस समय वो बेहद मश्हूर हो गई थीं। 

rekha sarees

रेखा के इस आउटफिट के बाद कई फिल्मों में हिरोइनों ने ऐसा ही आउटफिट पहना था। ये अपने आप में एक ट्रेंड सेटर था। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।