herzindagi
type of red lipstick shades

होंठों पर लाल लिपस्टिक लगा कर दिखना चाहती हों ब्‍यूटीफुल, तो जानें ये रूल्‍स

हर रंग की तरह रेड के भी कई शेड होते हैं। लिपस्टिक में भी रेड के कई शेड्स आते हैं। मगर, रेड लिपस्टिक का सही शेड चुना जाए तब ही यह चेहरे पर जचती है। इसका चुनाव कैसे करना चाहिए चलिए हम आपको बताते हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-06, 17:25 IST

ईवनिंग पार्टी हो या कॉकटेल पार्टी आजकल रेड लिपस्टिक का ट्रेंड सभी जगह चल रहा है। हर महिला रेड लिपस्टिक लगा कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती है। मगर हर रंग की तरह रेड के भी कई शेड होते हैं। लिपस्टिक में भी रेड के कई शेड्स आते हैं। मगर, रेड लिपस्टिक का सही शेड चुना जाए तब ही यह चेहरे पर जचती है। इसका चुनाव कैसे करना चाहिए चलिए हम आपको बताते हैं। 

type of red lipstick shades

अपना स्किन टोन कलर पहचानें 

हर किसी का स्किन टोन कलर अलग होता है। जरूरी नहीं कि जो स्किन टोन कलर आपकी दोस्‍त का है वही आपका भी हो। दरअसल स्किन टोन कलर स्किन के सरफेस का कलर होता है। इस कलर के हिसाब से ही आपको लिपस्टिक का कलर भी चुनना चाहिए। अगर आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक का कलर नहीं चूज करेंगी तो हो सकता है कि आप का लुक बहुत अच्‍छा न लगे। इस बात की भी आपको नॉलेज होनी चाहिए कि स्किन टोन 3 तरह की होती हैं कूल, वॉर्म और नेचुरल। इन तीनों के स्किन टोन में अलग-अलग कलर्स होते हैं। अगर आपकी स्किनटोन कूल है तो आपके स्किन सरफेस का कलर पिंक, रेड और ब्‍लू होगा। अगर आपकी स्किनटोन वॉर्म है तो आपका स्किन सरफेस कलर यलो, पीच और गोल्‍ड होगा। वहीं अगर आपकी स्किनटोन नेचुरल है, तो आपका स्किन सरफेस कूल और वॉर्म का मिश्रण होगा। 

type of red lipstick shades

कैसे पहचाने अपना स्किन टोन कलर 

अपना स्किन टोन कलर पहचानने का सबसे अच्‍छा तरीका है कि आप अपनी कलाई की नसों को देखें। अगर वह ब्‍लू या पर्पल दिख रही हों तो समझ जाएं कि आपका स्किन वॉर्म है। अगर आपकी नसों का रंग ग्रीन है तो इसका मलतब है कि आप का स्किन टोन कलर कूल है। वहीं अगर आपकी नसों का रंग हल्‍का ग्रीन और हल्‍का नीला है तो आपका स्किन टोन नेचुरल है। अगर रेड लिपस्टिक की बात की जाए तो यह वॉर्म और कूल स्किन टोन वाली महिलाओं पर बहुत अच्‍छी लगती है। 

 

किसी स्किन टोन पर कौन सा रेड शेड लगाएं 

अगर आपकी सिकन टोन फेयर है तो आप पर रेड का हल्‍क ब्‍लूइश टोन अच्‍छा लगेगा वहीं अगर आपकी स्किन मीडियम कलर टोन पर हे तो आप पर ऑरेंज रेड से लेकर ब्‍लड रेड तक सभी कलर बहुत अच्‍छे लगेंगे। वहीं आपका स्किन टोन डार्क है तो आपको रेड की डीप शेड्स लगाने चाहिए।  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।