herzindagi
best trouser for  you according to your body  shape Main

6 तरह की होती है लड़कियों की बॉडी शेप, जानें अपने लिए सही ट्राउजर

आजकल प्लाजो और ट्राउजर ट्रेंड में हैं। ये एक ऐसा आउटफिट है जो आरामदायक होने के साथ ही पर्सनेलिटी में भी चार चांद लगाता है। हालांकि कपड़े हमेशा वह पहनने चाहिए जो आपकी बॉडी पर सूट करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2019-09-19, 16:48 IST

फैशन का मतलब सिर्फ वही नहीं होता जो ट्रेंड में है। बल्कि असल मायने में फैशन वह होता है जब आप खुद को कंम्फरटेबल रखकर सामने वाले को अपनी पर्सनेलिटी से इंस्पायर करते हैं। आजकल प्लाजो और ट्राउजर ट्रेंड में हैं। ये एक ऐसा आउटफिट है जो आरामदायक होने के साथ ही पर्सनेलिटी में भी चार चांद लगाता है। हालांकि कपड़े हमेशा वह पहनने चाहिए जो आपकी बॉडी पर सूट करते हैं। इससे आप कम्फरटेबल रहने के साथ ही गुड लुकिंग भी दिखती हैं। अगर आप बॉडी शेप से रिलेटिड सर्वे पढ़ेंगी तो आपको पता लगेगा कि लड़कियों की बॉडी आमतौर पर 6 प्रकार की होती है। आज हम आपको आपकी बॉडी शेप के हिसाब से बेस्ट ट्राउजर बताएंगे। जिससे पतली लड़कियां कर्वी लगेंगी और चबी लड़कियों को स्लिम दिखने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: लैदर जैकेट, कैट आई शेड्स और हूप्स! जानें बॉलीवुड सेलेब्स का स्टाइल करीब से

स्लेंडर बॉली शेप

best trouser for  you according to your body  shape inside

क्या आप उन लोगों में से हैं जिनका कुछ भी खाने बाद एक मिलीग्राम तक वजन नहीं बढ़ता है? अगर हां तो बता दें कि ऐसी बॉडी को स्लेंडर बॉडी शेप कहते हैं। ऐसी लड़कियां बहुत ज्यादा पतली होती हैं। ऐसी लड़कियों को वाइड-लेग्ड पैंट यानि कि ऐसी पैंट या ट्राउजर पहनने चाहिए जिनके पैर बहुत चौड़े होते हैं। आप पैंट को कमर के बीचो बीच पहनें।

 

शॉर्ट हाइड गर्ल

best trouser for  you according to your body  shape inside

अगर आप छोटी हाईट की पतली दुबली लड़की हैं तो आपको बॉटम वियर पहनने चाहिए। ऐसी लड़कियों के लिए फ्लेयर्ड जींस (उन्हें लंबा रखें) क्रॉप्ड या स्ट्रेट-लेग्ड बेस्ट होते हैं। इसके अलावा आप टेलर से भी अपने लिए लंबी लेंथ वाले ट्राउजर्स सिलवा सकती हैं।

फ्लैट बंप

जींस या ट्राउजर में बंप जितने हैवी होते हैं पर्सनेलिटी उतनी ही अच्छी लगती हैं। कुछ लड़कियों को शरीर वैसे तो हर जगह से सही होता है लेकिन बंप फ्लैट होते हैं। ऐसी लड़कियों को हाई वेस्ट ट्राउजर ट्राई करने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड सेलेब्स से सीखें डेनिम पहनने का तरीका, पर्सनेलिटी में लगेंगे चार चांद

एप्पल बॉडी शेप

best trouser for  you according to your body  shape inside

यदि आपके शरीर का बीच का भाग यानि कि कमर और हिप्स हैवी है तो आपको ऐसे ट्राउजर पहनने चाहिए जिससे अपनी वेस्ट पतली दिखे। ऐसे में आप हाई वेस्ट ट्राउजर के साथ कोई बेल्ट जरूर कैरी करें। इससे आपकी बॉडी शेप में दिखेगी।

 

प्लस साइज गर्ल

best trouser for  you according to your body  shape inside

जो लड़कियां प्लस साइज की होती हैं या चबी होती हैं उन्हें नैरो और स्किनी ट्राउजर पहनने चाहिए। इससे आप स्लिम और काफी हद तक पतली दिखती हैं। अगर आप ट्राउजर के साथ हील्स कैरी करना चाहें तो कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।