herzindagi
leather jackets to hoops fashion items MAin

लैदर जैकेट, कैट आई शेड्स और हूप्स! जानें बॉलीवुड सेलेब्स का स्टाइल करीब से

बॉलीवुड की फैशनिस्टा जो भी पहनती हैं या कैरी वह ट्रेंड में बन जाता है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ बॉलीवुड की फैशन आइकन हैं।
Editorial
Updated:- 2019-08-28, 11:48 IST

हर लड़की के अंदर कहीं न कहीं यह जानने की जिज्ञासा होती है कि बॉलीवुड सेलेब्स आजकल कैसा स्टाइल फॉलो कर रही हैं! क्योंकि जो भी बॉलीवुड की फैशनिस्टा पहनती हैं या कैरी वह ट्रेंड में बन जाता है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ बॉलीवुड की फैशन आइकन हैं। ये अभिनेत्रियां  अक्सर अपने इंटरव्यू में भी 5 या 6 ऐसी चीजें बताती हैं जो हर लड़की के पास होनी चाहिए। आज हम इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें ये खूबसूरत लड़कियां आजकल फॉलो कर अपनी पर्सनेलिटी में चार चांद लगा रही हैं। आप भी ऐसा कर सेलेब लुक पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड सेलेब्स से सीखें डेनिम पहनने का तरीका, पर्सनेलिटी में लगेंगे चार चांद

ब्राउन लैदर जैकेट

leather jackets to hoops fashion items inside

आज से करीब 10 पहले ट्रेंड में आई ब्राउन लैदर जैकेट आज एक बार फिर से फैशननिस्टा की पहली पसंद बन गई है। आपको बता दें कि ब्राउन लैदर जैकेट हर सेलेब की वार्डरोब में जगह बनाए हुए है। अगर आप ध्यान से नोटिस करेंगे तो देखेंगे कि बड़ी से बड़ी सेलेब भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रही है।

कैट आई शेड्स

leather jackets to hoops fashion items inside

कैट आई शेड्स आजकल कितने ट्रेंड है शायद इसके लिए आपको कोई प्रूफ देने की जरूरत नहीं है। आजकल हर सेलिब्रिटी कैट आई शेड्स के साथ खुद को फ्लॉंट कर रही हैं। कैट आई शेड्स का क्रेज सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रिसिस के भी सिर चढ़कर बोल रहा है।

 

हूप्स

leather jackets to hoops fashion items inside

आपने भी नोटिस किया होगा कि पिछले कुछ समय से 80s और 90s का फैशन नए रूप में सामने आ रहा है। आपने देखा होगा कि लॉंग हूप्स सेलेब्स की फेवरेट पसंद बन गए हैं। करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे फैशनिस्टा भी हूप्स को काफी फ्लॉंट कर रहे हैं। चाहे दीपिका के डबल हूप्स हों या करीना के चंकी हूप्स, आपको मार्किट में कई प्रकार के हूप्स मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड डीवाज से लें फ्लेयर्ड पैंट कैरी करने की टिप्स, दिखेंगी कूल और स्टाइलिश

फेडिड जींस

leather jackets to hoops fashion items inside

जींस एक ऐसी चीज है जिसके साथ समय समय पर एक्सपेरिमेंट होता रहता है। कभी लो वेस्ट तो कभी हाई वेस्ट, कई पेंसिल तो कभी प्लाजो जींस फैशन बन जाती है। आजकल फेडिड जींस का ट्रेंड है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फेडिड जींस के साथ अक्सर स्पॉट की जाती हैं।

 

स्पोर्ट्स शूज

leather jackets to hoops fashion items inside

अब वाइट स्नीकर्स की जगह स्पोर्ट्स शूज ने ले ली है। कटरीना कैफ से लेकर श्रृद्धा कपूर तक अगर आप बॉलीवुड की सभी टॉप एक्ट्रेसिस का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करेंगी तो आपको खुद पता चल जाएगा कि स्पोर्ट्स शूज को सेलेब्स कितना फॉलो कर रही हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।