अगर आप अपने लिए कोई नया कुर्ता बनवाने की सोच रही हैं तो फिर उसमें पुराने डिजाइन क्यों लिए जाएं? कुर्ता पहनना वाकई काफी अच्छा हो सकता है। आप सारा काम भी कर सकती हैं और साथ ही साथ आप स्टाइलिश भी लग सकती हैं। इसी के साथ, कुर्ते आसानी से रिसाइकल भी किए जा सकते हैं और एक बार बनवाकर उन्हें रोज़ाना ऑफिस में भी पहना जा सकता है। तो चलिए बात करते हैं आज कुर्तों के नेक डिजाइन की जो बॉलीवुड Divas ने अपने फैशन में इन्क्लूड किए हैं।
1. शिल्पा शेट्टी का यूनीक कुर्ता स्टाइल ड्रेस-
अगर आप चाहती हैं कि आप कुर्ते की तरह कोई कंफर्टेबल चीज़ पहनें तो आप इस तरह का कोई ड्रेस ले सकती हैं। इसे टू पीस में भी देखा जा सकता है। नीचे फ्लोरल स्कर्ट और ऊपर शॉर्ट V नेक कुर्ता और साथ में लॉन्ग स्लीव्स। शिल्पा ने यहां इस ड्रेस के साथ स्टाइलिश बेल्ट पहनी है जो इसे और भी बेहतर लुक दे रही है। आप भी कुछ ऐसा ही कर सकती हैं। शिल्पा शेट्टी का ये स्टाइल वाकई बहुत यूनीक लगेगा।
2. करीना कपूर का Asymmetrical कुर्ता-
आजकल अलग-अलग पैटर्न के कुर्ते ट्रेंड में हैं, लेकिन बॉलीवुड डीवाज़ ऐसे पैटर्न के कुर्ते पहनती हैं जो जियोमेट्री के पैटर्न जैसे लगते हैं। करीना का कॉलर वाला ये कुर्ता ऊपर से तो नॉर्मल है, लेकिन नीचे से उसका डिजाइन कुछ अलग है। अगर आप Asymmetrical कुर्ते सर्च करेंगी तो आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। आप नॉर्मल नेक डिजाइन के साथ इस तरह के बॉटम वाला कुर्ता भी सिलवा सकती हैं। आखिर करीना कपूर के वॉर्डरोब से इंस्पिरेशन तो लेना बनता है।
इसे जरूर पढ़ें- Fashion Trend: बॉलीवुड Divas के इन 5 यूनीक स्टाइल लंहगों से लें इंस्पिरेशन
3. शिल्पा शेट्टी का चेक नेक-
शिल्पा ने यहां जो कुर्ता पहना हुआ है वो काफी नॉर्मल है। पर खास बात है अलग से गले में दिया हुआ छोटे चेक्स वाला पैटर्न। पूरे कुर्ते की डिजाइन के साथ आप नॉर्मल चेक्स वाला पैटर्न भी ले सकती हैं। यहां इतने हेवी एम्ब्रॉइडरी वाले सूट के साथ भी नेक डिजाइन काफी अच्छा दिख रहा है। आप अलग से कपड़ा या लेस (Lace) लेकर इस तरह का नेक अपने कुर्ते के लिए सिलवा सकती हैं।
4. करिश्मा कपूर का डिफरेंट लुक-
करिश्मा कपूर का ये कुर्ता सॉलिड कलर वाला लुक दे रहा है और इसी के साथ, उनका नेक पीस काफी अलग है। करिश्मा कपूर का ये लुक दिखाता है कि हम नॉर्मल नेक के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। यहां नेक डिजाइन को जो चीज़ अलग बना रही है वो ये है कि इसमें रेग्टैंग्ल शेप की गोल्डन एक्सेसरी जुड़ी हुई है। आप किसी नेक पीस को अलग से पहन सकती हैं या कुर्ते में स्टिच करवा सकती हैं। पुराने कुर्ते को नया लुक देने के लिए भी ये अच्छा है।
5. आलिया भट्टा का नॉर्मल V नेक-
आलिया भट्ट का ये कुर्ता और पैजामा सेट काफी अच्छा लग रहा है। ये ढीला-ढाला कुर्ता रोजमर्रा के कामकाज के लिए काफी अच्छा है और इसे हम कुछ अलग लुक दे सकते हैं। आप चाहें तो ऐसे किसी कुर्ते के साथ शिल्पा शेट्टी की तरह बेल्ट पहन सकती हैं। या फिर कोई खास नेक एक्सेसरी भी पहन सकती हैं। लेकिन सिंपल V नेक हमेशा ही अच्छा लगता है।
6. जाह्नवी का प्रिंटेंट बोट नेक-
बोट नेक डिजाइन कुर्ता वैसे शायद आपने पहना हो, लेकिन उस बोट नेक पर एम्ब्रॉइडरी या प्रिंट किया गया हो तो? जाह्नवी कपूर का ये कुर्ता किसी भी फंक्शन के लिए और किसी ऑफिस डे के लिए भी परफेक्ट हो सकता है। जाह्नवी कपूर का ये लुक काफी अच्छा है और एक बार आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
7. सारा अली खान का V नेक और अंगरक्खा स्टाइल नेक-
जहां बात कुर्तों की होती है तो सारा अली खान का नाम जरूर आ सकता है। सारा के दो अलग-अलग स्टाइल के व्हाइट और ऑफ व्हाइट कुर्ते यहां देखे जा सकते हैं। इंट्रेस्टिंग ये है कि यहां पर सारा अली खान ने अंगरक्खा स्टाइल का कुर्ता भी पहना हुआ है। ये स्टाइल बहुत पुराना है, लेकिन इसका फैशन कभी खत्म नहीं हुआ। अगर आपको कुर्ते पहनना पसंद है तो आप इस तरह का स्टाइल भी अपना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Date Night के लिए परफेक्ट हो सकते हैं प्रियंका चोपड़ा के ये 5 लेटेस्ट लुक
8. प्रियंका चोपड़ा का बंद-गला स्टाइल एंम्ब्रॉइडरी वाला कुर्ता-
प्रियंका चोपड़ा के इस कुर्ते को लेकर क्या ख्याल है आपका। एम्ब्रॉइडरी वाला ये कुर्ता काफी अच्छा लग रहा है और इस तरह के एम्ब्रॉइडरी वाले कुर्ते के साथ आप नॉर्मल बंद गला स्टाइल भी रख सकती हैं।
9. कैटरीना का डीप U नेक-
जिस तरह V नेक स्टाइल कभी पुराना नहीं हो सकता उसी तरह डीप U स्टाइल भी कभी पुराना नहीं हो सकता है।
आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ तक सभी Divas अपने कुर्ते के नेक स्टाइल को ऐसा रख चुकी हैं। कलंक प्रमोशन के दौरान आलिया ने जो ब्लैक अनारकली कुर्ता पहना था उसका नेक स्टाइल भी ऐसा ही था और ये आपको काफी अच्छा लगेगा।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों