धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की अदाओं की दुनिया दीवानी है। बॉलीवुड में लंबे समय तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद माधुरी आजकल टीवी के कई रिएलिटी शोज में नजर आती हैं। माधुरी दीक्षित का ग्लैमर ऐसा है कि आज भी महिलाएं उनकी खूबसूरती की दीवानी हैं। माधुरी दीक्षित जिस भी शो में जाती हैं, उनकी ड्रेसेस खासतौर पर ट्रडीशनल ड्रेसेस काफी खूबसूरत लगती हैं। आजकल शादियों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, अगर आप किसी शादी में शामिल होने जा रही हैं तो स्टाइलिश दिखने के लिए माधुरी दीक्षित से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। माधुरी दीक्षित की साड़ियां तो खूबसूरत होती ही हैं, उनके ब्लाउज डिजाइन भी कमाल के होते हैं। ब्लाउज में किस तरह के पैटर्न अपनाए जा सकते हैं और किस तरह से उन्हें साड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच किया जा सकता है, इस बारे में जानकारी हासिल करके महिलाएं अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। ये चीजें माधुरी दीक्षित के साड़ी वाले लुक से बखूबी समझी जा सकती हैं। तो आइए देखते हैं उनके 6 ऐसे ब्लाउज डिजाइन, जिनसे वेडिंग फंक्शन में बढ़ जाएगी आपकी शान-
इसे जरूर पढ़ें:माधुरी दीक्षित की इन 5 खूबसूरत इयरिंग्स से लीजिए इंस्पिरेशन
Customised Hand Embroidery वाले Blouse
अगर आप चाहती हैं कि आपका ब्लाउज बिल्कुल अलग दिखे तो आप उसे अलग से स्टिच करा सकती हैं। यहां माधुरी दीक्षित ने customised hand embroidery वाला ब्लाउज georgette saree के साथ पहना है। bobocalcutta के इस ब्लाउज के साथ पिंक कलर की उनकी साड़ी वाइब्रेंट लुक दे रही है। अगर आप घर बैठे आकर्षक दामों में डिजाइनर ब्लाउज पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। Fab Dadu Women's Orange Phantom Silk Blouse With Round Neck, जिसकी M.R.P. ₹1,999.00 है, लेकिन डील के तहत यह आपको सिर्फ ₹1,099.00 में मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:देखिए धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के 7 स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स
Illusion Neckline Blouse में बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आप चाहती हैं कि पार्टी में हर किसी की निगाहें आप पर हों तो आप ब्लाउज डिजाइन के लिए बिल्कुल अलग डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित का यह ब्लाउज डिजाइन काफी यूनीक है। Illusion neckline वाले blouse में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दो प्रयोग एक साथ किए हैं। उन्होंने Illusion neck और डिजाइनर बैक को एक साथ दिखाने की कोशिश की है। इस ड्रेस में माधुरी दीक्षित की खूबसूरती देखते ही बनती है।
नेट स्लीव्स वाला ब्लाउज
माधुरी दीक्षित ने 'झलक दिखलाजा' शो में यह नेट वाला सिल्क लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना था, जिसकी स्लीव्स नेट की थीं। इस लुक में माधुरी दीक्षित काफी एलिगेंट लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उनके गले में नजर आ रही मोतियों की माला भी काफी सुंदर लग रही है।
Fringe Tassel Top के साथ येलो साड़ी
माधुरी दीक्षित पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा के डिजाइन्ड Fringe Tassel Top के साथ येलो कलर की self sparkle Saree में नजर आईं। इस कॉम्बिनेशन में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। अगर आप वेडिंग में शामिल होने के लिए यूनीक लुक चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित के इस ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ऑलिव ग्रीन साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज
ग्रीन कलर हमेशा ही आखों को बहुत सुकून देता है। यहां माधुरी दीक्षित ने भागलपुरी फेब्रिक वाली ऑलिव ग्रीन साड़ी पहनी है और उसके साथ मेंहदी हरे रंग का फुल स्लीव ब्लाउज पहना है, जिसमें गले पर साड़ी के बॉर्डर से मैचिंग वाली खूबसूरत एंब्रॉएड्री नजर आ रही है। इस लुक के साथ माधुरी दीक्षित के गोल्डन झुमके और खुले बाल भी खूबसूरत लग रहे हैं।
नेट साड़ी के साथ एंब्रॉएड्री वाला ब्लाउज
माधुरी दीक्षित ने यहां रेड और ब्लैक कलर की embroidery वाली net saree पहनी हुई है, जिस पर zardosi का काम बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस साड़ी के साथ माधुरी ऑरेंजिश ने साड़ी के बॉर्डर से मैच करता हुआ ब्लाउज पहना है। यह ब्लाउज सिंपल है, लेकिन साड़ी के साथ इसकी पेयरिंग बहुत अच्छी लग रही है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों