नीता अंबानी की वॉर्डरोब में जरूर मिलेंगी ये 5 महंगी और डिजाइनर चीजें

कपड़ों से लेकर ज्‍वेलरी तक नीता अंबानी की वॉर्डरोब में हैं 5 महंगी और डिजाइनर चीजें। 

nita ambani expensive tings in wardrobe new

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी हमेशा ही लाइम लाइट में रहती हैं। कभी बिजनेस डील्‍स तो कभी सोशल वर्क की वजह से नीता अंबानी से जुड़ी नई-नई बातें जानने का मौका मिलता रहता है। मगर इन सब के अलावा नीता अंबानी के फैशनेबल लुक्‍स भी महिलाओं के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

नीता अंबानी द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वाली महंगी चीजों के बारे में अकसर ही सुनने को मिलता रहता है। खासतौर पर फैशन से जुड़ी डिजाइनर चीजें नीता अंबानी की वॉर्डरोब में हमेशा ही नजर आती हैं। तो चलिए जानते हैं कि नीता अंबानी की वॉर्डरोब में आपको क्‍या चीज़ें जरूर देखने को मिल जाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें: Nita Ambani Beauty Secret: 55 वर्ष की उम्र में नीता अंबानी कैसे दिखती हैं इतनी यंग

डिजाइनर साड़ी

नीता अंबानी के पास एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ियां हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा से लेकर अबू जानी संदीप खोसला तक हर बड़े और फेमस फैशन डिजाइनर की साड़ी में नीता को देखा जा चुका है। जब बात नीता अंबानी के साड़ी कलेक्‍शन की आती है तो आपको बता दें कि नीता के पास लाखों रुपए की खूबसूरत साड़ियां हैं, जिन्‍हें जब वह पहनती हैं तो लोग अपनी नजरें उन पर से हटा नहीं पाते हैं। नीता अंबानी की साड़ियों का जिक्र होता है तो उनकी एक्सक्लूसिव 'विवाह पट्टू' साड़ी का नाम जहन में जरूर आता है। 'चेन्नई सिल्क' के डायरेक्टर शिवालिंगम के द्वारा डिजाइन की हुई इस साड़ी की कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई गई है। इस साड़ी में एमराल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल और कैट आई जैसे कीमती रत्नों का काम किया गया है और इसका ब्‍लाउज भी काफी अलग अंदाज का बना हुआ है। इस साड़ी के ब्‍लाउज की बैक पर राजस्‍थान स्थित श्रीनाथद्वारा में रखी भगवान कृष्ण की मूर्ति की हू-ब-हू छवि बनाई गई है।

nita ambani expensive tings in wardrobe salwar suits

पिंक सलवार सूट

नीता अंबानी की वॉर्डरोब में कई डिजाइनर सलवार सूट मौजूद हैं, जिनमें से अधिकतर पिंक कलर के हैं। आपको बता दें कि नीता अंबानी का फेवरेट कलर भी पिंक है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि गूगल पर सर्च करने पर यही पता चलता है कि नीता अंबानी को गुलाबी रंग बहुत अधिक प्रिय है। वैसे यह रंग उन पर काफी जंचता भी है। नीता अंबानी को पिंक के अलग-अलग शेड्स के डिजाइनर सलवार सूट में देखा जा चुका है।

इसे जरूर पढ़ें: Nita Ambani V/s Tina Ambani: आप ही बताऐं कौन है ज्‍यादा फैशनेबल

महंगे हैंड बैग्‍स

नीता अंबानी को डिजाइनर और महंगे हैंड बैग्‍स को कैरी करने का शौक है। उनके बैग कलेक्‍शन में आपको एक से बढ़ कर एक ब्रांड के खूबसूरत बैग्‍स देखने को मिल जाएंगे। नीता के पास लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए के बैग्‍स भी हैं। कुछ दिन पहले ही उनका एक बैग काफी चर्चा में रहा था। कुछ समय पहले नीता अंबानी अपनी बहन ममता दलाल के साथ लंदन में हॉलीडे मनाने गई थीं। वहां पर करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर के साथ उन्‍होंने एक तस्‍वीर भी क्लिक करवाई थी। इस तस्‍वीर में उन्‍होंने ने Hermes ब्रांड का Himalaya Birkin बैग कैरी किया हुआ था। बताया जाता है कि इस बैग में 240 हीरे जड़े थे और इसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपए थी। इतना ही नहीं, इस बैग का हैंडल 18 कैरेट गोल्‍ड का बना हुआ था।

nita ambani expensive tings in wardrobe jewellery

स्‍टेटमेंट ज्‍वेलरी

अंबानी फैमिली में हर अवसर को भव्‍य अंदाज में मनाया जाता है। इतना ही नहीं, अंबानी परिवार की महिलाएं भी इन अवसरों पर खूब सजती-संवरती हैं। नीता अंबानी को भी सजने-संवरने का बहुत शौक है। खासतौर पर उन्‍हें स्‍टेटमेंट ज्‍वेलरी पहनना बहुत अच्‍छा लगता है। नीता के ज्‍वेलरी कलेक्‍शन में खूबसूरत और डिजाइनर ज्‍वेलरी सेट्स की भरमार है। मांगटीके से लेकर नथ तक में नीता के पास कई वैरायटी मौजूद हैं। इतना ही नहीं, नीता के पास कई खूबसूरत चोकर हार, रानी हार और डायमंड नेकलेस हैं, जिन्‍हें वह बड़े अवसरों पर पहने नजर आती हैं।

पर्सनलाइज्‍ड लहंगा

नीता अंबानी की वॉर्डरोब में लहंगों का अच्‍छा कलेक्‍शन मौजूद है। उन्‍हें कई मौकों पर लहंगा पहने देखा गया है। लहंगे में नीता बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उनके पास अपना पर्सनलाइज्‍ड लहंगा भी है। बेटे आकाश अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ जो ब्‍लाउज नीता ने पहना था, उसकी बैक पर रेशम के धागों से ' शुभारम्‍भ ' और आकाश- श्‍लोका के नाम को एम्ब्रॉयडरी के द्वारा इंग्रेव्ड किया गया था। वैसे नीता अंबानी के पास दर्जनों खूबसूरत लहंगे हैं, जिन्‍हें बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स ने डिजाइन किया है।

नीता अंबानी की लाइफस्‍टाइल, फैशन और ब्‍यूटी से जुड़ी और भी जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Image Credit: nitaambani9/instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP