herzindagi
MIRV missile technology

जानिए क्या है अग्नि-5 की एमआईआरवी टेक्नोलॉजी? जो मिसाइल हो रही है सिटी किलर नाम से मशहूर

अग्नि-5 मिसाइल में एमआईआरवी टेक्नोलॉजी की वजह से एक रॉकेट में कई वारहेड यानी हथियार होते हैं। इनमें अपने टारगेट को खोजने और अलग-अलग दिशाओं में जाकर ध्वस्त करने की क्षमता होती है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-13, 13:38 IST

अग्नि-5 (Agni-5) एक स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल है, जो भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित की गई है। यह मिसाइल भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार है। इसे 'सिटी किलर' के नाम से भी जाना जाता है। अग्नि-5 मिसाइल में मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी के तहत, एक साथ कई न्यूक्लियर हथियारों को अलग-अलग जगहों पर टारगेट किया जा सकता है।

अग्नि-5 मिसाइल में एमआईआरवी टेक्नोलॉजी 

अग्नि-5 मिसाइल भारत की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। यह एक भूमि आधारित न्यूक्लियर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। इसकी मारक क्षमता 5,000 से 7,000 किलोमीटर के बीच है। अग्नि-5 मिसाइल की रफ़्तार 30,600 किलोमीटर प्रति घंटा है। अग्नि-5 मिसाइल में तीन स्टेप वाले ठोस ईंधन के इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह मिसाइल वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से पहले अंतरिक्ष में जाती है। यह मिसाइल बहुत सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर हमला कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3 मिशन को लीड कर रही लखनऊ की बेटी ऋतु करिधाल, जानिए इस महामिशन की पूरी कहानी

अग्नि-5 मिसाइल में एमआईआरवी टेक्नोलॉजी की वजह से एक रॉकेट में कई वारहेड यानी हथियार होते हैं। इनमें अपने टारगेट को खोजने और अलग-अलग दिशाओं में जाकर ध्वस्त करने की क्षमता होती है। इस तकनीक का इस्तेमाल करके, भारत अपनी रक्षा तंत्र को मजबूत कर सकता है। अग्नि-5 मिसाइल में एमआईआरवी तकनीक के तहत इसे सड़क मार्ग से कहीं भी ले जाया जा सकता है। जबकि अग्नि-5 से पहले बने अग्नि मिसाइल में ऐसी सुविधा नहीं थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके दी बधाई

दरअसल, डीआरडीओ के ने 11 मार्च यानी सोमवार को स्वदेशी मिसाइल, जो मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस पहले फ्लाइट का टेस्ट किया है। इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुआ लिखा कि मिशन दिव्यास्त्र के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है, जिन्होंने स्वदेशी अग्नि-5 मिसाइल के पहले फ्लाइट टेस्ट किया।

सिटी किलर मिसाइल

सिटी किलर मिसाइल एक एमआईआरवी मिसाइल है जिसे किसी जगह को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल कई वारहेडों को ले जा सकती है, जो शहर के अलग-अलग हिस्सों में विस्फोट कर सकते हैं। यह मिसाइल भारत को परमाणु हमले से बचाने में मदद कर सकती है। साथ ही यह एक स्ट्रेटेजिक मिसाइल है, जिसे सैन्य ठिकानों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। अग्नि-5 मिसाइल का इस्तेमाल किसी शहर को नष्ट करने के लिए भी किया जा सकता है।

Does Agni  have MIRV

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3: आदिपुरुष से कम बजट में चांद पर पहुंचा भारत, जानिए ISRO के कम खर्च का सीक्रेट

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लंबे वक्त तक के लिए भारत की सुरक्षा जरूरतों के मद्देनजर अग्नि-5 अहम है। क्योंकि, अग्नि-5 की रेंज में लगभग पूरा एशिया, चीन के अंतिम उत्तरी क्षेत्र और यूरोप के भी कुछ हिस्से रहेंगे। इसके अलावा अभी तक एमआईआरवी तकनीक से लैस मिसाइलें रूस, चीन, अमेरिका, फ्रांस और यूके के पास मौजूद हैं। इन मिसाइलों को जमीन या समंदर में खड़ी पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है।

अमेरिका के पास ये तकनीक 1970 में थी और सोवियत संघ ने भी इसके बाद ये तकनीक हासिल कर ली थी। इसी के साथ भारत इस क्लब का नया देश बन गया है।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Image credit: Freepik

 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।