
स्मार्टफोन के डिजाइन में अक्सर SIM Tray के बगल में एक छोटा सा छेद होता है। कई बार लोग जल्दबाजी में सिम निकालने वाली पिन को सिम ट्रे के छेद में डालने के बजाय उसके बगल वाले होल में डाल देते हैं। कई बार तो पिन इसमें जाकर फंस जाती है और उस पिन को हिलाने के बाद वह बाहर निकलती है। अब ऐसे में मन में ख्याल आता है कि अगर पिन उसमें फंस जाए या फिर होल में टूट जाए, तो क्या होगा। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों को यह लगता है कि यह होल यूं ही बना है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
आमतौर पर यह छोटा छेद Secondary Microphone होता है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर इस होल में पिन फंस तो क्या होगा, साथ ही जानें इसका काम क्या होता है?

ज्यादातर स्मार्टफोन माइक के रास्ते को L आकार या थोड़ा घुमावदार बनाया जाता है। इसका मतलब है कि जब आप पिन अंदर डालते हैं, तो वह सीधे माइक के पर्दे यानी डायफ्रॉम तक नहीं पहुंच पाती और बीच में ही रुक जाती है। अब ऐसे में अगर आप गलती से माइक वाले छेद में पिन डाल भी दें, तो वह आसानी से खराब नहीं होगा।
अगर आपका फोन IP67 या IP68 रेटिंग वाला है, तो इसके अंदर एक रबर की लेयर होती है। पिन डालने से इस परत को थोड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन अगर आप पिन पर बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं करते हैं, तो वह सेफ रहती है।
इसे भी पढ़ें- Tech Tips: गूगल से ऐसे डिलीट करें अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन, आसान है प्रोसेस
अगर होल में गलती से पिन फंस जाए, तो पिन को खींचने के लिए किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें, इससे माइक का पर्दा फट सकता है। फोन के रिकॉर्डर ऐप को खोलें और कुछ बोलकर रिकॉर्ड करें। अगर आवाज साफ आ रही है, तो इसका मतलब है कि माइक ठीक है।
अगर आपको लगता है कि कॉल पर आपकी आवाज दूसरे को साफ नहीं जा रही है, तो ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर दिखाएं।

सिम ट्रे के बगल में दिखने वाला यह छोटा छेद दरअसल एक नॉइज कैंसिलेशन माइक होता है। इसका काम निम्न प्रकार से है-
इसे भी पढ़ें- रीस्टार्ट करने के बाद क्या हैंग होने लगता है आपका भी फोन? जान लीजिए ठीक करने का आसान तरीका
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।