herzindagi
usa one year master programme

अमेरिका से 1 साल में मास्टर्स कर पाएंगे भारतीय स्टूडेंट्स, जानें कैसे है फायदेमंद

अगर आप अमेरिका से मास्टर्स करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। अब भारतीय सिर्फ 1 साल के अंदर अमेरिका से मास्टर कंपलीट कर अच्छी नौकरी हासिल कर पाएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-17, 11:40 IST

US Designs 1 Year Master Course For Indians: भारत की नई शिक्षा नीति के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक शैक्षिक कार्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स को करने के बाद भारतीय छात्रों को अमेरिकी विश्वविद्यालयों में औद्योगिक विशेषज्ञों के साथ एक साल की मास्टर डिग्री हासिल करने की अनुमति भी दी जाएगी। आइए जानते हैं इस कोर्स के बारे में विस्तार से। 

अमेरिका द्वारा कब ऑफर किया जाएगा यह कोर्स? 

US Designs  Year Master Course For Indians

अमेरिका द्वारा ऑफर किए जा रहे इस कोर्स में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित जैसे विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा। साल 2024 में इस कोर्स के सेमेस्टर की शुरुआत होगी। 

इसे भी पढ़ेंः IIT Madras से घर बैठे कर सकते हैं कोर्स, जानें सारी डिटेल्स

भारतीय स्टूडेंट्स को अमेरिका में रहने का मिलेगा मौका 

  • इस कोर्स को पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स को कार्य अनुभव प्राप्त करने और लोन चुकाने जैसे कार्यों के लिए अमेरिका में 3 साल तक रहने का मौका मिलेगा। मौजूदा लागू वीजा नियमों की मानें तो स्टूडेंट्स तीन साल तक अमेरिका में रह सकते हैं। 
  • अमेरिका में सामान्य मास्टर डिग्री दो साल के लिए होती है। लेकिन 12 महीनों में छात्र 30 क्रेडिट के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद ग्रेजुएशन कोर्स पर भी काम किया जाएगा। 

क्या है नई शिक्षा नीति 

भारत की नई शिक्षा नीति में स्टूडेंट्स को 5+3+3+4 के पैटर्न को प्रयोग में लेकर स्टूडेंट की शिक्षा को आगे बढ़ाया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को साल 2020 में पेश किया गया था। इसका उद्देश्य शिक्षा को सभी भारतीयों के लिए उपलब्ध कराना, एक साथ वैश्विक दायरे में और भारतीय संस्कृति और ज्ञान प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित करना और हर भाषा में पढ़ने का अवसर देना है। 

क्या है अमेरिका से 1 साल में मास्टर्स करने का फायदा 

Master Course For Indians

  • बहुत से स्टूडेंट्स आर्थिक और कम समय होने की वजह से विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए प्लान को कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में 1 साल में मास्टर्स पूरी करने का ऑप्शन मिलना बहुत फायदेमंद है। 
  • बता दें कि 20 अमेरिकी और 15 से अधिक भारतीय विश्वविद्यालय इस कोर्स बारे में चर्चा कर रहे हैं। स्टूडेंट्स के भविष्य को देखते हुए इस कोर्स के डिजाइन किया जाएगा। वायरलेस प्रौद्योगिकी, एआई, क्वांटम इंजीनियरिंग, 5जी और 7जी जैसे विषय भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। 

इसे भी पढ़ेंः  IIT से फ्री में करें ये कोर्स, विदेश जाने में भी मिलेगी मदद

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Freepik  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।