यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका जन्मांक या मूलांक 9 माना जाएगा। मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं, जबकि वर्ष 2026 का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस कारण इस वर्ष आपके जीवन में सूर्य और मंगल की ऊर्जाएं दोनों प्रभावी रहेंगी। ये ऊर्जा तेज, सक्रिय और प्रेरक होगी, जो आपके जीवन में बदलाव और नई शुरुआत का संकेत देती है।
डॉ. शेफाली गर्ग के अनुसार, इस वर्ष मूलांक 9 वाले अपने जीवन में अधूरे कार्यों को पूरा होते हुए देखेंगे और नई अपॉर्चुनिटीज मिलेंगी।
2026 में मूलांक 9 वालों के जीवन में नई उमंग और उत्साह देखने को मिलेगा। साल की शुरुआत से ही आपको लगेगा कि आपके जीवन में लंबित काम और अधूरे सपने अब पूरी दिशा में बढ़ रहे हैं।
मूलांक 9 वाले इस वर्ष अपने रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में भी नई स्थिरता महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें- धैर्य का दामन पकड़ के रखें Mulank 1 वाले, जानें कैसा रहेगा वर्ष 2026
2026 में आपका करियर और पेशेवर जीवन भी तेजी से आगे बढ़ेगा।
इस वर्ष सकारात्मक ऊर्जा और शुभ परिणाम पाने के लिए हनुमान जी की आराधना अत्यंत लाभकारी होगी।
यह भी पढ़ें- Numerology 2026: 1 से लेकर 9 मूल्यांक तक के लिए नया वर्ष कैसा रहेगा? जानते हैं क्या कहता है अंकशास्त्र
2026 साल मूलांक 9 वालों के लिए पूरा होने और नई शुरुआत का वर्ष होगा। सही दिशा, संयम और धैर्य के साथ किए गए प्रयास जीवन में सफलता, संतुलन और खुशियां लेकर आएंगे। हनुमान जी की पूजा और मंत्र जाप से आपकी ऊर्जा और भाग्य मजबूत रहेगा। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह न्यूमेरोलॉजी से जुड़े और भी लेख पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।