धैर्य का दामन पकड़ के रखें Mulank 1 वाले, जानें कैसा रहेगा वर्ष 2026

मुलांक 1 वाले जानें, वर्ष 2026 में आपका साल कैसा रहेगा। इस वर्ष सूर्य का प्रभाव आपके जीवन में विशेष रहेगा। अनुशासन, संयम और धैर्य से आप सफलता पा सकते हैं। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें, सूर्य की पूजा और मंत्र जाप करें। करियर, व्यक्तिगत जीवन और संबंधों में संतुलन बनाएँ। सही दिशा में प्रयास करने से अवसर और लाभ मिलेंगे। जानें मूलांक-1 वालों के लिए 2026 के ज्योतिषीय उपाय और सफलता के संकेत।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 15:26 IST

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका जन्मांक या मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। और ख़ास बात यह है कि वर्ष 2026 का स्वामी भी सूर्य ही है। इसका मतलब यह है कि इस साल आपके जीवन में सूर्य की ऊर्जा और प्रभाव बहुत मजबूत रहेगा। हमने मूलांक-1 वालों के लिए वर्ष 2026 कैसा रहेगा, जानने के लिए एस्‍ट्रोलॉजर एवं न्‍यूमेरोलॉजिस्‍ट डॉक्‍टर शेफाली गर्ग से बात की है।

डॉ. शेफाली कहती हैं, " इस वर्ष मुलांक 1 वालों के लिए धैर्य रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपनी क्रोध की भावना, अत्यधिक जोश और जल्दबाजी को नियंत्रित करना होगा। अगर आप इन चीजों पर काबू पा लेते हैं तो 2026 का साल आपके लिए सफल और संतुलित रहेगा।"

चलिए डॉक्‍टर शेफाली से जानते हैं कि मूलांक-1 वालों के लिए वर्ष 2026 कैसा रहेगा -

2026 में मूलांक -1 वालों के जीवन में अनुशासन और संयम

मुलांक 1 के लोगों को साल 2026 में अपनी जिंदगी में अनुशासन और संयम लाने की जरूरत है। अपने रोजमर्रा के कामों, करियर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखें। जल्दबाजी और आवेग में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी होगा।

अनुशासन और नियमितता आपको मानसिक शांति देंगे और काम में सफलता की राह आसान करेंगे। साथ ही यह साल आपको आपके प्रयासों का उचित फल देगा, बशर्ते आप धैर्य और मेहनत के साथ आगे बढ़ें।

मूलांक-1 वाले इस वर्ष क्रोध और जोश पर रखें नियंत्रण

2026 में मुलांक 1 वाले लोगों को अपने क्रोध और जोश पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। यह समय भावनाओं के प्रभाव में आकर तर्कहीन निर्णय लेने का नहीं है।

आपको अपने मन और भावनाओं को संतुलित रखना होगा। जब भी किसी चुनौती का सामना करें, पहले सोचें, फिर जवाब दें। ऐसा करने से रिश्तों में भी सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Numerology 2026: 1 से लेकर 9 मूल्‍यांक तक के लिए नया वर्ष कैसा रहेगा? जानते हैं क्‍या कहता है अंकशास्‍त्र

mulank 1 2026 predictions

मूलांक-1 वालों के लिए उपाय

सूर्य का प्रभाव इस वर्ष आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। इसलिए साल 2026 में सूर्य की पूजा और आराधना करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

  • सुबह-सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।
  • सूर्य मंत्र का जप करें, जैसे “ॐ सूर्याय नमः।”
  • अपने कार्यों में अनुशासन और समय की पाबंदी अपनाएं।
  • इन उपायों से न केवल आपका मानसिक संतुलन बना रहेगा, बल्कि जीवन में भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा।

वर्ष 2026 में मूलांक-1 वालों के लिए अवसर और सफलता

साल 2026 मुलांक 1 वालों के लिए अवसरों और सफलता का साल साबित होगा। अगर आप संयम और धैर्य के साथ अपने कामों को पूरा करेंगे, तो परिणाम शानदार होंगे।

  • करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
  • व्यक्तिगत जीवन में रिश्तों में सुधार और समझ बढ़ेगी।
  • पुराने प्रयासों का फल मिलेगा।
  • लेकिन इसके लिए आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना होगा और आवेग में कोई निर्णय नहीं लेना होगा।
  • मूलांक-1 वालों के लिए मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास है जरूरी

इस वर्ष मानसिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें और नकारात्मक विचारों पर ध्यान न दें। आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें।

यह भी पढ़ें- Numerology Significance of Year 2026: क्यों कहा जा रहा है 2026 को सूर्य का साल, न्यूमेरोलॉजी से जानें पूरा रहस्य और महत्व

तो अगर आपका मूलांक-1 है, तो जान लीजिए कि सूर्य का आशीर्वाद और नियमित प्रयास आपको 2026 में वह सब देगा जो आपने सोचा भी नहीं होगा। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह न्‍यूमेरोलॉजी से जुड़े और भी लेख पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;