herzindagi
up board class th and th result

UP Board 10th & 12th Result 2023: 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम कैसे करें चेक? जानें डिटेल्स

UP Board Results 2023: यूपी बोर्ड के 10वीं के परिणाम आज सामने आ गए हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-04-25, 13:35 IST

UP Board Results 2023: बोर्ड की परीक्षा के परिणाम का विद्यार्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब रिजल्ट सामने आ गए हैं। 10वीं का रिजल्ट विद्यार्थी चेक कर सकते हैं लेकिन 12वीं के परिणाम आने में अभी समय बाकी है। सभी विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। यूपी 10वीं 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। चलिए आपको स्टेप बाय स्टेप सारी डिटेल्स बताते हैं।

यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 कैसे देखें (UP Board Result Kaise Dekhe)

  • यूपी बोर्ड के रिजल्ट चेक करने के लिए आपको upresults.nic.in पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यूपी बोर्ड 10वीं एग्जाम रिजल्ट 2023 पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद रोल नंबर डालें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः 12वीं के बाद करियर चुनने में आ रही है परेशानी तो बस इन 3 टिप्स को करें फॉलो

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 मोबाइल पर कैसे देखें (UP Board Result Mobile Par Kaise Dekhe)

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ आप डिजिलॉकर पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले ब्राउसर में digilocker.gov.in पर क्लिक करना है।
  • अब अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
  • अब यूपी बोर्ड रिजल्ट टैब पर जाएं।
  • रोल नंबर समेत सारी जानकारी डालें।
  • अब मार्कशीट आपके सामने खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

कब जारी हुए यूपी बोर्ड के परिणाम

यूपी बोर्ड के परिणाम आज घोषित हुए हैं। पहले से ही जानकारी सामने आ गई थी कि परिणाम 1:30 बजे के आसपास सामने आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद करना चाहती हैं कमाई, तो ये 3 ऑप्शन्स हैं बेस्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।