कई भारतीय स्टूडेंट का यह सपना होता है कि वह विदेश में पढ़ाई करें। विदेश से पढ़ाई करने के बाद कई स्टूडेंट को विदेश में अच्छी पैकेज पर नौकरी भी मिल जाती हैं। ऐसे में उन्हें सीखने के लिए काफी कुछ नया मिलता है। क्योंकि हर देश में काम करने का तरीका काफी अलग होता है। अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं तो आपको अप्लाई करने से पहले कुछ खास बातों को जान लेना चाहिए।
कोर्स सही चुनें
कई लोग ऐसे कोर्स कर लेते हैं जिनमें उनका इंटरेस्ट नहीं होता है। ऐसी स्थिति में उन्हें काफी ज्यादा दिक्कत होती हैं। पढ़ाई करने के बाद उन्हें नौकरी मिलने में भी दिक्कत होती हैं। ऐसे में आपको अपनी रुचि को समझना है और उसके अनुसार ही आपको कोर्स चुनना चाहिए।
डॉक्यूमेंट्स होना चाहिए
कई बार हम अप्लाई करने में हजारों रुपये खर्च कर लेते हैं। आपको सबसे पहले डॉक्यूमेंट्स तैयार करना चाहिए। विदेश में पढ़ाई करने के लिए आपको कई डॉक्यूमेंट्स जरूरत होती हैं। इसके बाद ही आपको अप्लाई करना चाहिए।
स्कॉलरशिप की जानकारी लें
स्कॉलरशिप के जरिए पढ़ाई करने विदेश जा रहे हैं तो आपको उस स्कॉलरशिप के बारे में अच्छे से पता करना चाहिए। आपको उन्ही कॉलेज को चुनना चाहिए जहां के लिए आपको आसानी से स्कॉलरशिप मिल पाएं। तभी आपका विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-UGC Guideline: कॉलेज में पढ़ाई के साथ कमाई कर सकते हैं ये छात्र
रहने का देख लें
अगर आपका उस देश में कोई करीबी परिवार के सदस्य रहते हैं तो आपको उनकी मदद लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप उनके घर रहते हैं तो आप अपने लाखों रुपये बचा सकते हैं।(भारत में रिसर्च करने का मौका दे रही हैं ये स्कॉलरशिप)
इसे भी पढ़ें-इस साल स्टूडेंट्स ने पढ़ाई के लिए इन टिप्स की मदद लेकर हासिल किए अच्छे मार्क्स
ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए जाएं
किसी डिप्लोमा कोर्स से बेहतर है कि आपको विदेश हायर एजुकेशन के लिए जाना चाहिए। इतना ही नहीं, आपको कॉलेज की तरह से होने वाली इंटर्नशिप को भी पूरा करना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों