Do Metal Coolers Work Better Than Plastic: गर्मियों का तांडव शुरू हो चुका है। पंखे की हवा से गुजारा करना अब मुश्किल हो चुका है। ऐसे में बहुत से लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी कूलर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कुछ बातें जरूर पता होनी चाहिए। बहुत से लोग गर्मियों से बचने के लिए प्लास्टिक का कूलर लेते हैं, तो कुछ लोग लोहे वाला कूलर लेना ज्यादा पसंद करते हैं।
आखिर किस तरह का कूलर खरीदना ज्यादा बेहतर होता है। गर्मियों से बचने के लिए प्लास्टिक का कूलर लेना चाहिए या लोहे वाला? इस सवाल का जवाब बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कौन-सा कूलर लेना ज्यादा बेहतर होता है? आइए जानें, लोहे का कूलर खरीदना ज्यादा अच्छा है या फिर प्लास्टिक का?
यह भी देखें- कूलर से मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा...घास की जगह लगाएं यह 1 चीज, कमरा होगा कूल-कूल
कूलर खरीदते समय जरूरत का ख्याल रखना जरूरी है। घर में कितनी जगह है, ये देखना भी जरूरी है। अगर आपके घर में खिड़की है और आप बाहर वाला कूलर लगा सकते हैं, तो आपको लोहे वाला कूलर लगाना चाहिए। इसे बाहर लगाने से बाहर की हवा घर में आती है। इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। वहीं, अगर कमरे में जगह कम है और खिड़की भी नहीं है, तो आपको प्लास्टिक का कूलर लगाना चाहिए। ये कम जगह में ही लगाया जा सकता है।
कूलर खरीदते हुए बजट का ख्याल रखना भी जरूरी है। लोहे का कूलर थोड़ा महंगा होता है। इसके साइज पर भी इसका दाम निर्भर करता है। वहीं, प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर कम दाम में भी आ जाते हैं, लेकिन आजकल के एडवांस प्लास्टिक के कूलर अपने फीचर के हिसाब से महंगे भी हो सकते हैं।
पर्सनल एक्सपीरियंस के हिसाब से देखें, तो प्लास्टिक के कूलर की लाइफ लोहे वाले कूलर के मुकाबले ज्यादा होती है। लोहे के कूलर में जंग लग जाता है। वहीं, इसमें करंट आने का भी खतरा रहता है। प्लास्टिक वाला कूलर ज्यादा चलता है, लेकिन उसे सही से यूज करना जरूरी है।
लोहे वाला कूलर प्लास्टिक के मुकाबले ज्यादा जल्दी ठंडा करता है। लोहे का कूलर मेटल का होता है, तो यह जल्दी ठंडा हो जाता है। लोहे का कूलर अगर खिड़की पर लगाया जाए, तो यह कमरे को ज्यादा ठंडा करता है। इसकी मोटर भी ज्यादा बेहतर होती है।
यह भी देखें- Cooler Smell Remove Tips: बिल्कुल नहीं सड़ेगा कूलर का पानी और न आएंगे मच्छर, बस टंकी में डालें 5 रुपये की यह सफेद चीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।