इटली बहुत ही सुंदर देश है और इटैलियन वाइन और पिज्जा के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन सुंदरता और फूड से परे, इटली में स्टूडेंट्स के लिए भी काफी कुछ है। इटली एक ऐसा देश है जहां आप कई तरह की स्कॉलरशिप का मजा उठा सकते हैं। ये सिर्फ इटैलियन बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए भी है। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स जिनकी फैमिली में लो इनकम होती है उनके लिए यह स्कॉलरशिप अच्छी साबित हो सकती है।
इटली में स्कॉलरशिप लेकर पढ़ने की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां स्टूडेंट्स को स्टाइपेंड भी मिलती है। यानी आपको ना सिर्फ फीस माफी और रहने की जगह मिलेगी, बल्कि आपको पैसे भी मिलेंगे। स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप और एग्जाम्स की जानकारी देने वाली इंफ्लूएंसर शिल्पा चिरांग ने अपने ऑफिशियल अकाउंट @flying_abroad पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है।
उन्होंने एक ऐसी स्कॉलरशिप के बारे में बताया जिसे इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के दिया जा रहा है। शर्त यह है कि उनकी फैमिली इनकम काफी कम होनी चाहिए। मिडिल क्लास फैमिली इनकम के बराबर यानी 20 से 22 लाख सालाना या उससे कम।
1. MAECI प्रोग्राम
Ministry of Foreign Affairs and International Cooperation (MAECI) जैसा कि नाम बता रहा है, यह विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप है। MAECI द्वारा यहा स्कॉलरशिप विदेशी नागरिकों और विदेश में रहने वाले इतालवी स्टूडेंट्स को दी जाती हैं। इसे एक तरह का इंटरनेशनल फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्राम ही समझ लीजिए। यह इसलिए दी जाती है ताकि सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। इटली की सरकार स्थानीय इतालवी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा दे रही है जिससे वैश्विक स्तर पर देश की छवि बेहतर हो और अर्थव्यवस्था को भी थोड़ा फायदा मिल सके।
किन कोर्सेस के लिए मिलती है स्कॉलरशिप?
- मास्टर डिग्री कोर्स (विश्वविद्यालय और AFAM संस्थानों द्वारा ऑफर की हुई)
- पीएचडी डिग्री
- शैक्षणिक सुपरविजन के तहत रिसर्च मॉड्यूल
- इतालवी भाषा का कोर्स (केवल 3 महीने के लिए)
इसे जरूर पढ़ें- इस स्कॉलरशिप के जरिए लड़कियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, जानें आवेदन करने का तरीका
जिसे भी MAECI प्रोग्राम के तहत स्कॉलरशिप मिलती है उसे ना सिर्फ ट्यूशन फीस नहीं देनी होती, बल्कि उसे 900 यूरो (83,223 रुपये) मासिक स्कॉलरशिप भी मिलती है। हां, ये स्कॉलरशिप सिर्फ किसी इटैलियन बैंक में ही ली जा सकती है। इसके अलावा, किसी में नहीं।
अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें
2. IYT प्रोग्रीम
IYT (इंवेस्ट योर टैलेंट इन इटली) प्रोग्राम में भाग लेकर, छात्रों को अकादमिक और तकनीकी स्किल्स को विकसित करने का अवसर मिलता है। इस प्रोग्राम के तहत जितनी भी पढ़ाई होती है उसे इंग्लिश भाषा में सिखाया जाता है, इसलिए अगर आपको इटैलियन या इतालवी भाषा नहीं आती, तो भी दिक्कत नहीं है। इसमें मास्टर डिग्री कोर्स और मास्टर प्रोग्राम (1 साल का पीजी डिप्लोमा कोर्स) करवाया जाता है। हालांकि, इसमें बहुत सारे बेनेफिट्स हैं, लेकिन इसके लिए आपको नीचे बताए गए फील्ड्स में से किसी एक का होना होगा-
- इंजीनियरिंग
- एडवांस टेक्नोलॉजी
- इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट
- वास्तुकला (आर्किटेक्चर) और डिजाइन
यहां सिर्फ स्कॉलरशिप नहीं मिलती बल्कि इटैलियन कंपनियों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग देकर स्टूडेंट्स को एक्सपीरियंस भी दिया जाता है। यह स्कॉलरशिप काफी अच्छी मानी जाती है और इसके जरिए आप अपने लिए बहुत अच्छा करियर ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके साथ ही, आपको IYT में ट्यूशन फीस नहीं देनी होती और साथ ही हर महीने 1000 यूरो दिए जाते हैं जो लगभग 9 महीने मिलते हैं। तो कुल राशि € 9000 मतलब भारतीय मुद्रा में 8 लाख 32 हजार रुपये के आस-पास है।
इस स्कॉलरशिप के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिकं को क्लिक कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- कॉलेज की ये डिग्रियां आपको दिला सकती हैं सबसे ज्यादा सैलरी, जानें कहां मिलेंगे ये कोर्सेज
3. DSU
DSU (Diritto allo Studio Universitario) पूरी तरह से इटैलियन प्रोग्राम है जिसमें इटैलियन सरकार और रीजनल ऑर्गेनाइजेशन उन स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देती हैं जिनके पास पढ़ने के लिए ठीक तरह से पैसे नहीं हैं। इसके लिए इटैलियन यूनिवर्सिटीज में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री के लिए अप्लाई किया जा सकता है।
DSU की ग्रांट में ये शामिल है
- आय के आधार पर ट्यूशन फीस में कटौती या माफी
- नि:शुल्क आवास
- नि:शुल्क या रियायती भोजन
- अतिरिक्त खर्चों को कवर करने के लिए मासिक भुगतान (खेल, किताबें, आदि)
इस स्कॉलरशिप में लगभग 7000 यूरो सालाना यानी 6.47 लाख रुपये के आस-पास दिए जाते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
इन स्कॉलरशिप्स के लिए अप्लाई करने से पहले आपको इटली में पढ़ने से जुड़ी सारी जानकारी ले लेनी चाहिए। इसके लिए आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर इटली में पढ़ने से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं।
एक और चीज जिसका ध्यान रखना जरूरी है वो है वीजा। इटली का वीजा भारतीयों के लिए आसानी से नहीं लगता। आपको सारे डॉक्युमेंट्स रेडी रखने होंगे जिनमें पिछले तीन सालों में फैमिली इनमक से लेकर पढ़ाई के सर्टिफिकेट्स और बहुत सारी चीजों को ध्यान से रखना पड़ता है। इसलिए स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई करने के पहले आपको सारे रूल्स पढ़ने होंगे। अब स्कॉलरशिप अच्छी है, तो इतना आसान भी नहीं होगा इसे लेना हैना।
क्या आप किसी और देश की स्कॉलरशिप के बारे में भी जानना चाहते हैं? हमें कमेंट्स बॉक्स में इसके बारे में बताएं और हम उसके बारे में रिसर्च करके आपको बताएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों