herzindagi
India Has Maximum Women Pilots In The World main

भारत भर रहा सबसे ऊंची उड़ान, महिला पायलट के मामले में दुनिया में सबसे आगे

महिलाएं भी इस देश में उड़ रही है और देश का नाम रोशन कर रही हैं। भारत में पूरी दुनिया की तुलना में सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-02-02, 17:49 IST

ऊंचा है आकाश, ऊंचे है इरादे...

ये लाइन भारत के मामले में बिल्कुल सही बैठती है। हर दिन रेप की खबरों को सुनकर ये लगता है कि इस देश में महिलाएं केवल असुरक्षित हैं। लेकिन शायद ऐसा नहीं है। महिलाएं भी इस देश में उड़ रही है और देश का नाम रोशन कर रही हैं। 

सबसे अधिक महिला पायलट

प्लेन में सफर करते वक्त आपने कभी पायलट के नौम पर गौर किया है? अगर नहीं तो... अब करिएगा।

क्योंकि शायद आप जिस प्लेन में सफर कर रही हैं उसे कोई महिला पायलट चला रही होगी। आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि दुनिया में भारत में सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं। दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में इंडिया में महिला पायलट की रेशियो सबसे अधिक है। सिविल एविएशन के राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने इंडियन वूमेन पायलट एसोसिएशन (IWPA) के गोल्डन जुबिली सेलीब्रेशन में कहा कि भारत में पूरी दुनिया की तुलना में सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं। 

इस सेलीब्रेशन कार्यक्रम में जयंत सिन्हा ने कहा कि यह देश में महिलाओं द्वारा अपना करियर खुद चुनने का प्रमाण है। इसका मतलब है कि महिलाएं खुद अपने लिए करियर चुन रही हैं। 

Read More: Women empowerment को बढ़ावा देने के लिए ईकोनॉमिक सर्वे को पिंक कलर में किया गया पेश

India Has Maximum Women Pilots In The World inside

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के डेटा 

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के डेटा के अनुसार( 2015 तक) , भारत में अभी कुल 5,100 पायलट हैं, जिनमें से 600 यानी 11.7 पर्सेंट महिलाएं हैं। वहीं, दुनिया भर में कुल 1,30,000 पायलट हैं, जिनमें से 4,000 यानी 3 पर्सेंट महिलाएं हैं। 

More For You

5 पर्सेंट बढ़ी है तादाद

2014 में भारत में 1,100 पायलट को लाइसेंस जारी किए गए थे, जिनमें से 170 महिलाओं के लिए थे। यह आंकड़ा पिछले साल मतलब कि 2013 की तुलना से 5 पर्सेंट अधिक था। 

Read More: BUDGET 2018: आधी आबादी को हाथ लगी निराशा

आ रही हैं महिलाएं ज्यादा

इस फिल्ड में महिलाओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। आजकल जहां महिलाओं को उनकी पसंद के करियर के लिए परिवार का ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है, वहीं कंपनियां भी उन्हें बढ़ावा दे रही है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।