Google Chrome एक पॉपुलर ब्राउजर है, जो न सिर्फ लैपटॉप में, बल्कि एंड्रॉयड फोन में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें सबसे बड़ी परेशानी ये है कि कई बार क्रोम चलाते-चलाते स्क्रीन पर अचानक ही पॉप-अप ads आने लगते हैं। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्क्रीन पर ऐड से कंटेंट देखने या किसी साइट को ब्राउज करने में दिक्कत होने लगती है।
काफी बार पेज पर क्लिक करने के लिए कोई लिंक या ऐप डाउनलोड करने को लेकर कोई पॉप-अप दिखाई देता है। ऐसे में, क्रोम की इस बकवास ऐड से तंग आना लाजमी है। हालांकि, इसमें अच्छी बात ये है कि इसे कुछ सेटिंग्स के साथ ऑफ किया जा सकता है। जी हां, आप गूगल क्रोम में स्क्रोल करते वक्त अनचाहे विज्ञापनों से छुटकारा पाने के लिए आप निम्नलिखित सेटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं।
एंड्रॉयड क्रोम ब्राउजर में पॉप-अप ads कैसे करें बंद?
- पॉप-अप ads को बंद करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन में क्रोम ऐप ओपन करना है।
- इसके बाद, ऊपर राइट साइड कॉर्नर से थ्री-डॉट्स पर टैप करके सेटिंग्स को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद, सेटिंग मेन्यू में आपको Site settings का विकल्प दिखेगा, उसको सेलेक्ट करें।
- फिर, साइट सेटिंग्स में जाने के बाद आपको Pop-ups and redirects पर टैप करके उसे ऑफ कर देना है।
- अगर आपको ad नोटिफिकेशन्स भी आते हैं, तो आप इन्हें भी बंद कर सकते हैं।
- इसके लिए Site settings में जाकर फिर Notifications में जाएं और इसे भी ऑफ कर दें।
- बस आपको इसके बाद क्रोम में के अनचाहे विज्ञापनों से छुटकारा मिल जाएगा।
गूगल क्रोम हिस्ट्री को लॉक भी कर सकते हैं आप
- इसके लिए सबसे पहले गूगल क्रोम की सेटिंग में जाएं।
- अब प्राइवेसी और सेक्योरिटी में Enable Lock incognito tabs का ऑप्शन देखें। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उसे इनेबल करें।
- इस फीचर को ऑन होने के बाद अनलॉक के लिए फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या फिर पैटर्न या प्रिंट मंगेगा। अब इसे फिल कर आप गूगल क्रोम हिस्ट्री को लॉक कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Google Chrome यूज करते हैं तो तुरंत करें ये काम, वरना हैक हो सकता है आपका पर्सनल डिटेल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों