हम सभी you tube पर अपने इंटरेस्ट के हिसाब से कोई न कोई वीडियो देखा करते हैं। इस ऐप्लिकेशन पर आपको रेसिपी, खबरें और इंटरटेनमेंट से जुड़ी वीडियोज मिल जाती हैं। यही वजह है कि आज दुनिया भर के ज्यादातर देशों में You Tube इंटरटेनमेंटट का अहम साधन माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से ads के कारण लोगों को वीडियो देखने में बहुत परेशानी होती है। इन एड्स के जरिए ही वीडियो बनाने वालों को पैसा मिलता है। आज हम आपको कई ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से बिना विज्ञापन के You tube पर वीडियो देखे जाते हैं। तो आइए जानते हैं उन 3 तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आपके यूट्यूब में बेमतलब के विज्ञापन नहीं आएंगे।
Google Play Store पर आपको ऐसे एड्स ब्लॉकर ऐप्स मिल जाएंगे, जिन्हें इंस्टॉल करने से youtube ads से छुटकारा मिल सकता है। FAB Adblocker Browser app को इंस्टॉल कर सकते हैं। यह केवल वीडियो ही नहीं बल्कि वेबसाइट पर से भी फालतू ads हटा देता है। जिससे आप आसानी से आर्टिकल, कहानियां या वीडियो का लुफ्त उठा पाएंगे।
अगर आप यूट्यूब वीडियो ऑफलाइन देखते हैं उसमें ads नहीं आते हैं। ऐसा करने के लिए आपको app के अंदर वीडियो डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद आप नेट ऑफ करने अपने फेवरेट वीडियोज को बड़ी ही आसानी के साथ देख सकते हैं। हालांकि इसमें काफी डेटा खर्च हो जाता है।
इसे भी पढ़ें-गूगल ने लगाया इन 8 ऐप्स पर बैन, आपके फोन में मौजूद हैं तो तुरंत करें डिलीट
अगर आप वीडियो देखने के लिए लैपटॉप या PC का इस्तेमाल करते हैं। वो बिना कोई प्रीमियम खरीदे भी आप इन ads को रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आप केवल क्रोम के लिए भी एडब्लॉकर एक्सटेंशन इंस्टॉल कर सकते हैं। एडब्लॉकर को क्रोम से जोड़ने के बाद आप बिना किसी विज्ञापन ही youtube पर वीडियोज का आनंद ले सकते हैं।
इसे भी पढे़ं-घर पर बना सकते अपना पासपोर्ट साइज फोटो, जानें आसान ट्रिक
अगर आपकी पढ़ाई या काम Youtube पर ज्यादा निर्भर है, तो ऐसे में आप Subscription ले सकते हैं। 1 महीने का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको 139 रुपये खर्च करने होंगे। Subscription लेना सबसे ज्यादा सेफ ऑप्शन होता है।
तो ये थे कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आपके यूट्यूब के Ads से छुटकारा मिल जाएगा। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।