
Instagram Story एक ऐसा पोस्ट है, जिसे आप केवल 24 घंटे ही देख सकते हैं। यह आपके फॉलोअर्स को भी केवल 1 दिन के लिए ही दिखाई देती है। जिस तरह वॉट्सऐप पर आप स्टोरी केवल 24 घंटे के लिए ही लगा सकते हैं, वैसे ही इंस्टा का भी फीचर होता है। हालांकि, इंस्टाग्राम का फायदा यह है कि आप अपनी स्टोरी को डाउनलोड करके फोन में सेव भी रख सकते हैं। हालांकि, कई बार लोग अपनी स्टोरी को सेव नहीं करते, जिससे स्टोरी 24 घंटे के बाद हट जाती है। पिछले कई सालों में आपने कई स्टोरी ऑनलाइन शेयर की होगी। कई स्टोरी ऐसी भी होंगी, जिसके बारे में आपको याद भी नहीं होगा। ऐसे में अगर हम आपको कहें कि आप अपनी पुरानी स्टोरी को वापस देख सकती हैं, तो क्या आपको भरोसा होगा? अगर भरोसा नहीं हो रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आपकी पुरानी पोस्ट की हुई स्टोरी देखने के टिप्स बताएंगे।
इसे भी पढ़ें- Instagram पर आपकी स्टोरी हर कोई नहीं देख पाएगा, Unknown लोगों से हाइड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
ध्यान रखें कि इस ऑप्शन में केवल वही स्टोरी नजर आएंगी, जिसे आपने शेयर किया था और डिलीट नहीं किया। अगर आपने स्टोरी शेयर की थी और यह 24 घंटे के बाद अपने आप गायब हुई है, तो ऐसी स्टोरी आप यहां देख सकती हैं। लेकिन जो स्टोरी पोस्ट करने के बाद आपने 24 घंटे से पहले डिलीट कर दी थी, उसे आप नहीं देख पाएंगी। इंस्टाग्राम लगभग 30 दिन तक डिलीट की गई स्टोरी को देखने का ऑप्शन देता है, लेकिन इसके बाद आपको स्टोरी नहीं देख पाएंगी। इस्टांग्राम पर वो स्टोरी सालों पुरानी भी देखी जा सकती है, जिसे डिलीट नहीं किया गया था, जो 24 घंटे के बाद अपने आप गायब हुई थी।

इसे भी पढ़ें- रोज वीडियो डालने के बाद भी आपके Instagram Reels पर व्यूज क्यों नहीं आते, जानें क्या हो सकते हैं कारण
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।