herzindagi
mouni roy harassment video viral actress in anger karnal event incidence details

'कमर को छुआ और फिर...', Mouni Roy संग छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस संग स्टेज पर हुई थी गंदी हरकत

एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से करनाल में एक इवेंट में उनके साथ हुई हैरेसमेंट की घटना को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उनके साथ हुए इस वाकये का खुलासा किया था। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 15:27 IST

एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस करनाल में एक इवेंट में परफॉर्म करने गई थीं और वहां उनके साथ बदसलूकी हुई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना के बारे में बात की और बताया कि कैसे स्टेज पर कुछ लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की थी। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इस घटना के बारे में जानकारी दी थी और ये भी बताया कि कैसे दो बुजुर्ग लोगों ने उनके साथ अभद्रता की थी और उन्हें स्टेज छोड़कर जाना पड़ा था। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ था?

मौनी रॉय संग करनाल में हुई बदसलूकी का वीडियो हुआ वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में करनाल में उनके साथ हुई एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि कैसे करनाल में एक इवेंट के दौरान दो बुजुर्गों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। अब इस घटना का एक वीडियो रेडिट पर वायरल है। इस वायरल वीडियो में मौनी सिल्वर कलर की ड्रेस में कई डांसर्स के साथ स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मौनी काफी गुस्से में नजर हैं और फिर अचानक से मिडिल फिंगर दिखाकर स्टेज से उतर जाती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है और इसे लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं और यूजर्स इस पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि, ये साफ नहीं है कि ये वीडियो करनाल में हुए उसी इवेंट का है, जिसका जिक्र मौनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में किया था या कोई पुराना वीडियो है।

यह भी पढ़ें- 'मैं बस में थी, किसी ने जोर से पकड़ा, मैं चौंक गई लेकिन...' कॉलेज के दिनों में भारती सिंह के साथ हुआ था कुछ ऐसा कि आज भी याद कर खड़े हो जाते हैं उनके रोंगटे

मौनी रॉय संग हाल ही में एक इवेंट में हुई थी बदलसूकी

mouni roy harassment story

मौनी रॉय ने शनिवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी और बताया था कि कैसे एक इवेंट में उनके साथ अभद्रता हुई। उन्होंने लिखा था- "कल मैं करनाल में एक इवेंट में थी और वहां कुछ लोगों के बर्ताव ने मुझे काफी चोट पहुंचाई....उस कार्यक्रम में दो अंकल, जिनकी उम्र मेरे दादा-दादी की उम्र से भी ज्यादा थी, उनके बर्ताव से मैं आहत हूं। कार्यक्रम में कुछ लोगों ने फोटो क्लिक करवाने के लिए मेरी कमर पर हाथ रखा और जब मैंने हाथ हटाने को कहा तो उन्होंने काफी अजीब रिएक्ट किया। इसके बाद कुछ अंकल मेरे सामने खड़े होकर मुझे अश्लील इशारे कर रहे थे और गालियां दे रहे थे...मैंने ऐसा करने के लिए मना किया तो उन्होंने मेरे ऊपर गुलाब फेंके और कुछ लोग गलत एंगल से मेरा वीडियो बना रहे थे।"


यह भी पढ़ें- 'वो झुककर मुझे किस करने लगे मैंने...' ओटीटी पर जबरदस्त वापिसी के बीच झलका सुरवीन चावला का दर्द, कास्टिंग काउच की वजह से छोड़ना चाहती थीं बॉलीवुड

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Mouni Roy

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।