herzindagi
facebook search history mobile

Facebook Search History को डिलीट करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस यहां

अगर आप भी फेसबुक की सर्च हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए तरीके ढूंढ रहे हैं, तो आप इस आर्टिकल में नीचे बताए गए एक-एक स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-10, 12:00 IST

Facebook Search History: फेसबुक काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर के हर उम्र के लोग कर रहे हैं। बता दें, फेसबुक यूजर्स द्वारा इसपर सर्च की गई सभी चीजें हिस्ट्री में सेव रहती है। सर्च हिस्ट्री में देखकर यूजर्स के बारे में सबकुछ पता लगया जा सकता है कि वह फेसबुक पर क्या-क्या देखता है और क्या सर्च करता है। खास बात यह है कि फेसबुक की सर्च हिस्ट्री को डिलीट भी किया जा सकता है। ऐसे में, अगर आप चाहते हैं कि अपने अकाउंट से सर्च हिस्ट्री को हटा दें, तो आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी फेसबुक हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं।

ऐप पर फेसबुक की सर्च हिस्ट्री कैसे करें डिलीट? (How To Delete Your Search History On The Facebook App)

how to delete facebook search history

  • इसे आप एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सर्च हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में फेसबुक ऐप खोलना है।
  • इसके बाद, आपको स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिए गए सर्च आइकन पर क्लिक करना है।
  • यहां से आपको रिसेंट सर्च्स के पास दिए गए एडिट बटन पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करते ही एक्टिविटी लॉग खुल जाएगा। 
  • यहां से आपको क्लियर सर्च पर क्लिक करना होगा।
  • इससे आपके फेसबुक अकाउंट की सर्च हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Facebook पर मेंशन और हाईलाइट की नोटिफिकेशन ने कर दिया है नाक में दम? तो इस तरीके से बंद कर सकते हैं सेटिंग

वेब ब्राउजर पर फेसबुक की सर्च हिस्ट्री कैसे करें डिलीट?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको वेब ब्राउजर पर फेसबुक खोलना है।
  • इसके बाद ड्रॉप डाउन मीनू पर क्लिक करें।
  • यहां से आपको प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक जाना है।
  • अब, एक्टिविटी लॉग पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको लॉग्ड एक्शन एंड अदर एक्टिविटीज को सेलेक्ट करना है। 
  • यहां पर सर्च हिस्ट्री का ऑप्शन दिखेगा। यहां से क्लियर सर्च पर क्लिक क सकते हैं।
  • इस तरह आप फेसबुक की सर्च हिस्ट्री आसानी से डिलीट कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन टिप्स को फॉलो कर बढ़ाएं अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइक्स

फेसबुक से सर्च हिस्ट्री डिलीट करने से पहले जानें ये बातें

clear facebook search history

  • एक बार जब आपने फेसबुक से सर्च हिस्ट्री डिलीट कर दी, तो आपको यह दोबारा नहीं आएगा।
  • फेसबुक से सर्च हिस्ट्री हटाने के बाद आपके बारे में कोई नहीं पता लगा पाएगा कि आपने अभी तक क्या-क्या सर्च किया है।
  • हिस्ट्री न डिलीट होने पर अगर आप कोई ऐसा वीडियो देखते है, जो आपके लिए सहीं नहीं है, तो ऐप आपको इसका सजेशन देता रहता है। इसलिए फेसबुक से सर्च हिस्ट्री डिलीट करना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें- फेसबुक से जुड़ी इन ट्रिक्स के बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।