herzindagi
how to create d photo

फोन और लैपटॉप में 3D फोटो बनाने के आसान ट्रिक्स

फोन और लैपटॉप में 3D फोटो बनाना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-11-11, 19:39 IST

How To Create 3D Photo: आजकल फोटो लेना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना लगभग हर कोई पसंद करता है। कई लोग फोटो लेने के बाद कई तरीके से एडिट करके फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं।

आजकल 3D फोटो का क्रेज भी बहुत अधिक बढ़ रहा है। जिसे देखों वो अपनी तस्वीर को 3D में एडिड करके पोस्ट कर रहा है। लेकिन कई लोगों को मालूम नहीं होने की वजह से 3D फोटो नहीं बना पाते हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से मोबाइल या लैपटॉप से 3D फोटो बना सकते हैं। आइए जानते हैं

मोबाइल से 3D फोटो कैसे बनाएं?

ways to make d photo

मोबाइल से 3d तस्वीर बनाना बहुत आसान है, लेकिन उससे पहले आपको अपने मोबाइल में कुछ ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आप 3d फोटो एडिटर, Lucid Pix फोटो एडिटर या अन्य 3d फोटो एडिटर एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऐप डाउनलोड करने के बाद ओपन करें और ईमेल आईडी को डालकर sign in कर लें।
  • Sign in करने के बाद ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा जिसे आपको अनुमति देना होगा।
  • अनुमति देने बाद लेट्स स्टार्ट पर आपको क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप लेस्ट स्टार्ट पर क्लिक करेंगे तो ऑप्शन में आपको एड फोटो दिखाई देगा।
  • आप जिस तस्वीर को 3d बनाना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करके आसानी से कन्वर्ट कर सकते हैं।
  • फोटो कन्वर्ट करने के बाद आप शेयर या सेव बटन को क्लिक करके गैलरी से सेव कर सकते हैं।
  • अब आप इसे फेसबुक या इंस्टाग्राम आदि किसी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:फेसबुक मैसेंजर के इन सीक्रेट फीचर्स के बारे में कितना जानते हैं आप?

लैपटॉप से 3D फोटो कैसे बनाएं?

how to create d photo in phone and laptop in hindi

  • अगर आप लैपटॉप से 3d फोटो बनाना चाहते हैं तो फिर आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
  • सबसे पहले आप लैपटॉप में 3d फोटो क्रिएट एप्लीकेशन को डाउनलोड करके इंस्टाल कर लें।
  • अब जीमेल या फेसबुक आईडी को डालकर अकाउंट को ओपन कर लें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन आपके परमिशन मांगेगा जिसे आपको देना होगा।(क्या है व्हाट्सएप का नया Call Link फीचर)
  • परमिशन देने के बाद ऐप फोटो सेलेक्ट करने का बोलेगा जिसे आपको अनुमति देना होगा।
  • अब आप जिस फोटो को 3d में तब्दील करना चाहते हैं तो सेलेक्ट करके 3d तस्वीर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:WhatsApp पर अपनी फोटो से बना सकते हैं क्रिएटिव स्टीकर्स, जानें कैसे

फेसबुक से भी 3d तस्वीर बना सकते हैं

ways to make d photo in hindi

शायद आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि फेसबुक के द्वारा भी आप किसी भी तस्वीर को 3d में बना सकते हैं। इसके लिए आप जब फोटो अपलोड करें तो ऑप्शन में फोटो को 3d में बदलने का ऑप्शन दिखाई देगा। ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद आप आसानी से फोटो को 3d में बदल सकते हैं। हालांकि, फेसबुक पर तस्वीर को 3d बनाने पर ब्लर हो जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.insider)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।