इन सरकारी स्कीम में बिल्कुल फ्री मिलेगी एजुकेशन, एक रुपया भी नहीं होगा खर्च...जानें किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

भारत में केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने एजुकेशन रिलेटेड कई योजनाएं शुरू की हैं। इन स्कीम्स के तहत हर तबके के बच्चों को फ्री एजुकेशन मिलती है। आइए, यहां जानते हैं भारत में किन सरकारी योजनाओं के तहत फ्री यानी मुफ्त पढ़ाई की जा सकती है।
free education schemes india

शिक्षा हर बच्चे का मूल अधिकार है। किसी भी बच्चे का आर्थिक तंगी की वजह से शिक्षा से वंचित रहना, देश के भविष्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। यही वजह है कि हर बच्चे को शिक्षा मिले इसके लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। सरकारी योजनाओं के तहत छात्रों को मुफ्त शिक्षा, स्कॉलरशिप और फ्री किताबें-यूनिफॉर्म जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। सरकार की अधिकतर योजनाएं गरीब, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए बनाई गई हैं, जिससे हर बच्चा क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त कर सकता है।

भारत में भी एक नहीं, बल्कि कई मुफ्त एजुकेशन और छात्रवृत्ति यानी स्कॉलरशिप स्कीम्स मौजूद हैं, जिसके तहत हर बच्चे अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। लेकिन, जानकारी नहीं होने की वजह से इनका लाभ नहीं उठा पाते हैं। अगर आप या आपकी जान-पहचान का कोई व्यक्ति सरकारी की फ्री एजुकेशन स्कीम का फायदा लेना चाहता है तो यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं। आज हम यहां उन सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बिना पैसा खर्च करे छात्र अपने शिक्षा के सपने को पूरा कर सकते हैं।

भारत में इन सरकारी स्कीम में मिलती है फ्री एजुकेशन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

beti padho beti bachao

भारत सरकार ने यह प्रोग्राम साल 2015 में लॉन्च किया था। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य घटते लिंग अनुपात और लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस अभियान को मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार और दिल्ली में चलाया गया था।

इसे भी पढ़ें: इन 7 स्कॉलरशिप में मिलते हैं हर महीने हजारों रुपए, जानें कैसे उठा सकते हैं टेक स्टूडेंट्स फायदा

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना

यह योजना साल 2004 में शुरू की गई थी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत 10 से 18 साल की लड़कियों को शैक्षणिक सहायता दी जाती है। इस योजना की मदद से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं को रेजिडेंशियल स्कूल में क्वालिटी एजुकेशन दी जाती है।

समग्र शिक्षा योजना

भारत सरकार की एजुकेशन से रिलेटेड इस स्कीम को क्रॉम्पिहेंसिव प्रोग्राम माना जाता है, जिसमें SSA, RMSA और टीचर एजुकेशन (TE) शामिल हैं। समग्र शिक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देना है। इस योजना में छात्रों की प्री-स्कूल से लेकर 12वीं तक की एजुकेशन को कवर किया जाता है। समग्र शिक्षा योजना डिजिटल शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और शिक्षक प्रशिक्षण पर फोकस है।

CBSE उड़ान प्रोग्राम

यह स्कीम मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत शुरू की गई है। CBSE उड़ान स्कीम का मुख्य उद्देश्य साइंस और टैक्नोलॉजी की फील्ड में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाना है। इसके लिए 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को इंजीनियरिंग एंट्रेस परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री सहायता दी जाती है। छात्राओं को स्पेशल ऑनलाइन कोचिंग, स्टडी मटीरियल और वीडियो क्लासेस से प्री-लोडेड टैबलेट दिया जाता है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA)

सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना है। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना भी है। इस योजना के तहत हर बस्ती से उचित दूरी पर एक माध्यमिक विद्यालय उपलब्ध कराकर शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाना भी है।

सुकन्या समृद्धि योजना

govt schemes for girls

ऐसे तो यह योजना बचत पर ज्यादा फोकस करती है। लेकिन, सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए माता-पिता को बचत करने की सुविधा देता है। इस योजना की मदद से कई लड़कियों को शिक्षा का बराबर का अधिकार मिला है।

इसे भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? जानिए बेटियों को कैसे मिलता है लाभ

फ्री एजुकेशन स्कीम के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पढ़ सकती है जरूरत?

केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारों ने भी फ्री एजुकेशन और स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स लागू किए हैं। आइए, यहां जानते हैं कि फ्री एजुकेशन स्कीम के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पढ़ सकती है।

सरकारी योजना का लाभ लेने वाले छात्रों के पास बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, रेजिडेंस सर्टिफिकेट यानी आवास प्रमाण पत्र, माता-पिता या फैमिली की आय का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती हैं। हालांकि, हर स्कीम के लिए अलग-अलग नियम होते हैं, ऐसे में किसी भी योजना का लाभ लेने से पहले उसके बारे में जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP