अपने फोन में एक ही रंग के Google Search Bar को देखकर हो गए बोर? इस अमेजिंग ट्रिक से बदल डालें कलर

अगर आप भी फोन की स्क्रीन पर एक ही गूगल सर्चबार देख-देखकर बोर हो गए हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए ट्रिक से आप उसका रंग बदल सकते हैं।

google search bar customization tips

कई लोगों को अपने फोन की थीम बदलने का शौक रहता है, ताकि उनके फोन की डिस्प्ले अन्य की अपेक्षा सुंदर और थोड़ा अलग दिखे। इसके लिए हम अपनी डिवाइस के फीचर्स के साथ नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। इनमें वॉलपेपर, शॉर्टकट्स, थीम्स आदि कई फीचर्स शामिल होते हैं, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन की डिस्प्ले में बदलाव ला सकते हैं।

हालांकि, कई ऐसे सेटिंग हैं जिन्हें आजमाने के बाद भी गूगल सर्चबार सफेद ही नजर आता है। यूं तो आपने फोन की स्क्रीन पर ब्लैक सर्चबार भी देखे होंगे, लेकिन क्या आपको ये पता है कि आप फोन की सेटिंग की मदद से सर्चबार को कलरफुल भी बना सकते हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो चलिए आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताके हैं, जिससे आप अपने फोन में Google Search Bar का रंग बदल सकते हैं और अपने फोन को एक नया रूप दे सकते हैं।

कैसे बदलें गूगल सर्चबार का रंग?

google search bar colour details

  • गूगल सर्चबार को कलरफुल बनाने के लिए सबसे पहले स्क्रीन पर दिख रहे सर्चबार में गूगल लिखकर सर्च करें। ध्यान रहे ये आपको गूगल क्रोम य किसी अन्य ब्राउजर में नहीं करना है।
  • इसके बाद राइट साइड कॉर्नर पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके सेटिंग के ऑप्शन पर जाएं।
  • सेटिंग पर क्लिक करते ही आपको सर्च विजेट का ऑप्शन शो होगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको एक ही ऑप्शन कस्टमाइज विजेट शो होगा, जिसपर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको नीचे कुछ विकल्प दिखेंगे, जिसमें से एक पेंट का आइकन शो होगा।
  • पेंट के आइकन पर टैप करने के बाद आपको ऊपर कलर चेंज और नीचे सेचुरेशन सेट करने का फीचर दिख जाएगा।
  • यहां से आप जो चाहें अपनी पसंद का कलर सेट कर सकते हैं।
  • आखिर में, कलर डन करेंगे तो आपके स्मार्टफोन की स्क्रिन पर वही कलर सर्चबार पर शो होने लगेगा।

गूगल सर्च की प्राइवेसी का रखें ख्याल

google search bar details

  • गूगल पर आप जो भी सर्च करते हैं या जो कुछ भी आपको सर्च सजेशन दिखता है। इन सब चीजों से गूगल आप पर कड़ी नजर रखता है। यही कारण है कि गूगल आपको उन चीजों को ही दिखाता है जिनके बारे में आप सोचते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी प्राइवेसी मेंटेन करना बेहद जरूरी है।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाना है। नीचे स्क्रॉल करें और Google के ऑप्शन पर क्लिक करके गूगल की सेटिंग्स पर जाएं।
  • इसके बाद, गूगल प्रोफाइल में जाकर Manage Your Google Account के ऑप्शन पर क्लिक करके Data & Privacy सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद, Web & App Activity के विकल्प पर क्लिक करें और नेक्स्ट पेज पर जाएं।
  • यहां आपको Subsettings के ऑप्शन में Include Audio and Video activity दिखाई देगा। अगर इसके सामने टिक हो रखा है, तो इसे हटा दें। साथ ही, गूगल के टर्म ऑफ सर्विस को एक्सेप्ट कर लें।

इसे भी पढ़ें-Google Map में होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ सकता है असर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP