गूगल मैप के इस्तेमाल से हम कहीं भी आसानी से जा सकते हैं। रास्ते ढूंढने से लेकर नए जगहों पर जाने के लिए भी हम गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। गूगल मैप के कारण हमें बार- बार किसी से रास्ता पूछना नहीं होता है। अब गूगल मैप ने अपने ऐप में कुछ बड़े बदलाव किए है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गूगल मैप पर किन चीजों को बदल दिया गया है।
आम यूजर के लिए नहीं है अपडेट
अगर आप एक आम यूजर है तो आपके जेब पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में अगर आप गूगल मैप का बिजनेस के लिए इस्तेमाल करती हैं तो आपको इसके लिए पहले से कम कीमत देनी होगी। ऐसे में बिजनेस करने वालों के लिए यह काफी खुशी की बात है।
क्या गूगल मैप के लिए करना होगा भुगतान
इतना ही नहीं, अब बिजनेस करने वाले लोग डॉलर की जगह भारतीय रुपये में पेमेंट कर पाएंगे। गूगल मैप आम लोगों के लिए फ्री है लेकिन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए नेविगेशन वाले कंपनी जैसे की रैपीडो या ओला को इसके लिए पैसों का भुगतान करना होता है।
इसे भी पढ़ें :घूमने के हैं शौकीन तो जानिए कैसे गूगल मैप से कमा सकते हैं पैसे
मंथली फीस कितनी होगी
ऐसे में गूगल बिजनेस करने वाले से महीने का 4 से 5 डॉलर मंथली फीस लेता है। हालांकि अब यह फीस डॉलर में नहीं बल्कि भारतीय रुपये में देनी होगी। ऐसे में बिजनेस करने वाले लोगों को जेब पर भारी असर पड़ सकता है। आम लोगों को पहले की तरह ही गूगल मैप फ्री में सुविधा देने वाली है।
इसे भी पढ़ें :सफर को यादगार बनाने के लिए फॉलो करें Google Maps के ये 5 सीक्रेट हैक्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों