आने वाला समय पॉडकास्ट का है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में पॉडकास्ट सुनने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग सफर में हों या कोई जरूरी काम कर रहे हों वो पॉडकास्ट को किसी समय में सुन सकते हैं। पॉडकास्ट की डिमांड को देखते हुए कई भारतीय मीडिया कंपनियों ने भी पॉडकास्ट चैनल खोलना शुरू कर दिए हैं, इसके अलावा रेडियो चैनल्स भी अब पॉडकास्ट की तरफ अपना भविष्य देखने लगे हैं। ऐसे में आपको कई ऐप्स मिल जाएंगे, जिसके जरिए आप इन पॉडकास्ट को सुन सकती हैं।
वैसे तो आज दुनियाभर में कई पॉडकास्ट शोज हैं, कुछ जिनके लिए आपको सब्सक्रिप्शन देना पड़ता है, तो वहीं कुछ शोज ऐसे हैं, जो आपको बड़ी आसानी से मुफ्त में मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप पॉडकास्ट सुनने का मन बना रही हैं, तो अपनी लिस्ट में इन हिंदी पॉडकास्ट को शामिल कर सकती हैं। ये पॉडकास्ट इंटरेस्टिंग होने के साथ-साथ इनफॉर्मेटिव भी हैं, इसलिए अपने लाइफ की करियर अडवाइज के लिए आप इन पॉडकास्ट को सुन सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन फ्री हिंदी पॉडकास्ट के बारे में।
सही करियर चुनना हर किसी के लिए सबसे जरूरी टास्क होता है। हम सालों इसलिए ही पढ़ाई करते हैं कि आखिर में हम किसी अच्छी जगह पर सेटल हो सकें। यही वजह है करियर को लेकर हर किसी के मन में बहुत से कन्फ्यूजन होते हैं। इस वजह से आपको अपना ड्रीम जॉब खोजने में लंबा समय लग जाता है। इस पॉडकास्ट को सुनकर शायद आप अपने करियर में किसी नतीजे पर पहुंच सकें। यह शो आपको हिंदी भाषा में बड़ी आसानी से मिल जाएगा और आप इसे स्पॉटीफाई पर सुन फ्री में सुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-इंग्लिश, जर्मन, अरेबिक या कुछ और, इन 5 ऐप्स के जरिए फ्री में सीख सकते हैं नई भाषा
करियर अडवाइज हो या लाइफ में जीने के तरीके लोग संदीप महेश्वरी के सुनकर अपने जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। करियर की शुरुआत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज होती है मोटिवेशन। अगर आप मोटिवेट हैं तभी आप अपने करियर से जुड़े बेहतर फैसले सकती हैं। इसलिए संदीप महेश्वरी के पॉडकास्ट आप में नई तरह की ऊर्जा भर देंगे। आप चाहें तो संदीप महेश्वरी के शोज को यूट्यूब पर भी देख सकती हैं। यह पॉडकास्ट मोटिवेट करने के अलावा आपको जानकारियां भी देता है, इसलिए इसे किसी भी उम्र के लोग सुन सकते हैं। यह पॉडकास्ट आपको कुकु एफएम पर मिल जाएगा।
अगर आप इंग्लिश भाषा में पॉडकास्ट सुनना पसंद करती हैं तो आप इस पॉडकास्ट शो को अपनी लिस्निंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। यह पॉडकास्ट उन लोगों के लिए बेहद हेल्पफुल है जो अपने करियर की शुरुआत अपने स्टार्टअप से करना चाहते हैं। इस पॉडकास्ट में आपको नए स्टार्टअप से जुड़े कई जरूरी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। इस पॉडकास्ट को भी आप बड़ी आसानी से फ्री में सुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-बिगिनर्स के लिए ऑनलाइन पैसा कमाने के ये तरीके हो सकते हैं कारगार
राह एक हिंदी पॉडकास्ट है जिसके जरिए भारत में मिलने वाले कई रोजगार विकल्पों के बारे में चर्चा की जाती है। इस तरह के पॉडकास्ट के माध्यम से युवाओं को करियर गाइडेंस देने का काम किया जाता है, वहीं रोजगार से जुड़े कई सवालों के जवाब आपको इस पॉडकास्ट के जरिए मिल जाएगें। आप इसे सुनो इंडिया की वेबसाइट पर जाकर मुफ्त में सुन सकती हैं। ये पॉडकास्ट आपको स्पॉटीफाई, गूगल पॉडकास्ट और जियो सावन पर भी आसानी से मिल जाएगा।
अगर आपको घूमना और अलग-अलग शहरों की खासियत जानने का शौक है तो आप द मुसाफिर स्टोरिज पॉडकास्ट को सुन सकती हैं। यह पॉडकास्ट आपको द मुसाफिर स्टोरीज की वेबसाइट पर बड़ी आसानी से मिल जाएगा। इस पॉडकास्ट को सैफ उमर और फैजा खान मिल कर बनाते हैं। ऑडियंस में इसे खासा पसंद किया जाता है। इस पॉडकास्ट के जरिए आपको भारत में स्थित कई जगहों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। बता दें कि ये आप इस तरह के पॉडकास्टर से इंस्पायर होकर खुद का भी पॉडकास्ट चैनल खोल सकती हैं। जो आने वाले समय के लिए एक बेहतर करियर ऑप्शन है।
तो ये थे कुछ पॉडकास्ट जिन्हें एक बार आपको जरूर सुनना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करे, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।