
Law Based Web Series: कोर्ट-कचहरी के ड्रामा, वकील की दलीलों और कानूनी दांव-पेंच वाली कहानियां अगर आपको पसंद हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी वेब सीरीज हैं जो आपको एक दो एपिसोड ही नहीं बल्कि लास्ट पर बैठे रहने पर मजबूर कर देगी। अक्सर लोग थ्रिलर और एक्शन के पीछे भागते हैं, लेकिन कानूनी कहानी का असली रोमांच तब शुरू होता है जब कोर्ट रूम के भीतर सच और झूठ के बीच की बारीक लकीर धुंधली पड़ जाती है। इनकी खास बात यह है कि आपको इन सीरीज को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। आप इन्हें बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 2 ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर ये सीरीज आपके मनोरंजन का डोज बढ़ा देंगी।

एडवोकेट अचिंता ऐच वेब सीरीज में युवा वकील की कहानी दिखाई गई है। अंचित एक ऐसा किरदार है जो सिर्फ कानून की किताबें ही नहीं पढ़ता बल्कि सिस्टम की कमियों को पकड़कर अपने मुवक्किल के लिए इंसाफ दिलाता है। वेब सीरीज में छोटे शहरों के उन पेचीदा मामलों को दिखाया गया है जहां गवाह और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करना आम बात है।
अंचित अपनी सूझबूझ से बड़े-बड़े अपराधियों को धूल चटाता है। इस सीरीज यही मुख्य प्वाइंट है। इस वेब सीरीज के 2 सीजन है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- OTT पर छाया 94 मिनट का जादू, मात्र डेढ़ घंटे की इस प्रेम कहानी ने सबको पछाड़ा; बनी नंबर-1

अमर विश्वास वेब सीरीज उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें कानूनी दांव-पेंच के साथ-साथ इमोशनल सस्पेंस पसंद है। इसमें अमर विश्वास नाम के एक वकील का संघर्ष दिखाया गया है, जो मुश्किल हालातों के बावजूद न्याय के लिए अडिग रहता है। सीरीज की कहानी बहुत ही साधारण भाषा में है, जिससे एक आम आदमी भी कानून की बारीकियों को आसानी से समझ सकता है।
इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक वकील अपनी निजी जिंदगी की समस्याओं से लड़ते हुए कोर्ट रूम में जीत हासिल करता है। सस्पेंस से भरपूर इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर देख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 4 एपिसोड और धांसू रेटिंग, OTT पर तहलका मचा रही है यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज, आज ही खत्म कर डालें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: IMDB
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।