कहते हैं कुछ नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती है और अगर कोई नई भाषा सीखनी हो तब तो इसमें बिल्कुल देरी नहीं करनी चाहिए। इतने समय में ग्लोबल हुई नौकरियों का नतीजा ये निकला है कि लोग अब नई-नई भाषा में महारत हासिल कर अपने काम में लगने लगे हैं। अब भारतीय ग्लोबल हो चुके हैं और लगभग दुनिया के हर देश में उनकी पहुंच होती चली जा रही है। अब आलम ये है कि स्कूल्स में भी कम से कम 3 भाषाओं को पढ़ाने का नियम बनता चला जा रहा है।
अब बच्चे हिंदी और इंग्लिश के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, अरेबिक आदि भाषाओं में भी महारत हासिल करते जा रहे हैं। पर किसी नई भाषा को सीखना आसान नहीं है और इसके लिए काफी पैसे भी लगते हैं, ऐसे में क्यों ना स्मार्टफोन के जरिए ही नई भाषा सीखी जाए? अगर आप कोई नई भाषा सीखने की कोशिश में हैं तो ये पांच ऐप्स आपको काफी अच्छी ट्रेनिंग दे सकते हैं।
1. Duolingo-
ये नई भाषा सीखने के लिए सबसे अच्छे ऐप्स में से एक माना जा सकता है। इसमें अलग-अलग लेवल पर आप भाषा सीख सकते हैं जैसे बिगिनर्स, इंटरमीडिएट आदि। इस ऐप में आप टाइमिंग भी सेट कर सकते हैं कि कितने टाइम में कितने शब्द सीखने हैं।(ये 6 वर्कआउट ऐप्स हैं बेस्ट)
आगे बढ़ने पर आप अन्य लोगों को भी देख सकते हैं जो इसी ऐप पर भाषा सीख रहे हों। इसमें बहुत सारी भाषाओं के ऑप्शन हैं और आप अपनी सुविधा के हिसाब से इसे चुन सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- रोजमर्रा के इन 10 सवालों के English में दें ऐसे जवाब
2. Mondly-
इस ऐप की खासियत ये है कि इसमें आप जो भी नई भाषा सीखेंगे वो आप अपनी नेटिव भाषा से सीख सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपनो जर्मन सीखनी है तो इंग्लिश भाषा सीखने की जरूरत नहीं। आप हिंदी से ही जर्मन सीख सकते हैं। ये ज्यादा नेचुरल और तेज़ तरीका है भाषा को सीखने का। इसका एक और फायदा ये है कि इसमें बच्चों का वर्जन भी है।
इसमें पूरा परिवार एक साथ मिलकर कोई नई भाषा सीख सकता है।
3. Mango-
ये काफी कुछ मॉन्डली की तरह ही है। ये अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम करता है। उदाहरण के तौर पर बिजनेस, लाइब्रेरी, स्कूल, ऑफिस आदि के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं और भाषा सीखने वाले लोग इनका इस्तेमाल कर अपने हिसाब से शब्द और वाक्य सीख सकते हैं।
इस ऐप की एक और खास बात ये है कि इसमें 70 भाषाएं हैं। ये सॉफ्टवेयर खुद ही ये समझ जाता है कि आप किस तरह से सीख पा रहे हैं और उसी स्पीड में आपके सामने कठिनाइयां रखता है। जैसे अगर कोई शब्द या ग्रामर सीखने में देर लग रही है तो लेसन धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और कम शब्द एक बार में सिखाए जाएंगे। इसमें पॉज फीचर भी है और इसलिए आप अपने हिसाब से कभी भी काम कर सकते हैं।(5 बेस्ट फोटो एडिटर एप्स)
4. Drops-
किसी भी भाषा के नए शब्द सीखने के लिए ड्रॉप्स बहुत ही अच्छा ऐप साबित हो सकता है। ये 5 मिनट की एक्सरसाइज देता है और इसमें आपको अलग-अलग शब्दों से परिचय करवाया जाता है। क्योंकि इसमें समय सीमा होती है इसलिए आपको इसमें जल्दी-जल्दी उत्तर देना होता है।
ये आपको अलग-अलग वाक्य भी सीखाता है और अगर आप कहीं विदेश में जा रहे हैं तो चर्चित शब्द जल्दी सीखने के लिए ये एक अच्छा ऐप साबित हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप बता सकते हैं इन चर्चित अंग्रेजी शब्दों के सही हिंदी मतलब?
5. Busuu-
ये ऐप बिल्कुल क्लासरूम जैसा मैकेनिज्म अपनाता है। आप कोई नई भाषा सीखना शुरू करते हैं और इसमें थोड़ी महारत हासिल कर लेते हैं तो आपके टेस्ट रिजल्ट्स को नेटिव स्पीकर चेक करते हैं। ये ऐप ऑफलाइन मोड में भी काम करता है और आप इससे ट्रैवल करते समय भी सीख सकते हैं।
ये ऐप आपकी सुविधा के हिसाब से स्टडी लेसन तैयार करेगा। यानी अगर आपको जल्दी कोई भाषा सीखनी है तो उसके लेसन अलग होंगे और अगर आपको आराम से भाषा की बारीकियां सीखनी है तो उसके लिए अलग तरह से पढ़ाया जाएगा।
ये सभी ऐप्स पढ़ना, लिखना, बोलना और सुनना सब कुछ सिखाते हैं और अगर आप किसी भाषा को सीखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले किसी ऐप के जरिए शुरुआत कर सकते हैं। बाद में अपनी सहूलियत के अनुसार आप किसी इंस्टीट्यूट से भी पढ़ाई कर सकते हैं।
Recommended Video
ये स्टोरी अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों