herzindagi
convent schools in delhi

दिल्ली के ये गर्ल्स स्कूल आपकी बेटी के भविष्य के लिए हो सकते हैं बेहतर

अगर आप दिल्ली से हैं और अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए अच्छा स्कूल खोज रही हैं। तो एक बार इन स्कूलों पर नजर डालें।
Editorial
Updated:- 2022-06-29, 15:44 IST

शिक्षा बच्चों के लिए बेहद जरूरी होती है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर माएं हमेशा चिंता में रहती हैं। एक बेहतर स्कूल आपके बच्चे के भविष्य के लिए उठाया गया पहला कदम होता है। जहां घर से पहली बार बाहर निकलकर बच्चा बाहरी दुनिया से मिलता है।

अगर आप अपनी बेटी के लिए एक अच्छा स्कूल खोज रही हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको दिल्ली के फेमस स्कूलों के बारे में बताएंगे। आइए स्कूल और फीस से जुड़ी जानकारियों के बारे में-

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल-

best school for girls in delhi

  • यह स्कूल लोरेटो एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाता है। जिसकी देश भर में कई ब्रांच मौजूद हैं। यह एक अल्पसंख्यक ईसाई स्कूल है, जिसकी स्थापना 1964 में की गई थी।
  • यह फेमस स्कूल दिल्ली कैंट में स्थित है।
  • इस स्कूल वार्षिक फीस 70000 से लेकर 95000 के आसपास है।
  • अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.loretodelhi.com/#1

कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल-

famous girls schools in delhi

  • कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। जो अपोस्टोलिक कार्मेल की बहनों के संगठन द्वारा चलाया जाता है। यह स्कूल दिल्ली के पुराने गर्ल्स स्कूलों में से एक है। इस स्कूल की स्थापना साल 1952 में की गया था, तब से लेकर आज तक यह विद्यालय लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करता है।
  • इस स्कूल की वार्षिक 70,000 से लेकर 80,000 के बीच है।
  • स्कूल से जुड़ी अधिक जानकारियों के इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.carmeldelhi.com/

इसे भी पढ़ें-भारत के सबसे महंगे स्कूलों के बारे में जानें

जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल-

famous girls schools in delhi ()

  • जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल दिल्ली कनॉट प्लेस पर स्थित है। यह स्कूल आगरा एजुकेशनल सोसाइटी के द्वारा चलाया जाता है। अगर आप अपनी बेटी के लिए CBSE बोर्ड स्कूल तलाश रही हैं, तो यह स्कूल आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।
  • स्कूल की वार्षिक फीस की बात करें तो यहां पढ़ाने के लिए आपको 58000 से लेकर 62,000 के आसपास है।
  • अधिक जानकारी के लिए पर क्लीक करें- https://www.cjmdelhi.com/

मटर दे स्कूल-

  • Mater Dei School दिल्ली के तिलक लेन पर स्थित है। यह स्कूल फ्रांस मिशनरी के द्वारा चलाया जाता है। 1956 से यह स्कूल लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी को मिशनरी स्कूल में पढ़ाना चाहती है, यह स्कूल आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।
  • इस वार्षिक स्कूल की वार्षिक फीस 55,000 से लेकर 59,000 के आसपास है।
  • यहां पर आपकी बेटियों को पढ़ाई के अलावा भी अन्य एक्टिवीटीज में एक्सपर्ट बनाया जाता है। साथ ही अच्छे माहौल में आपकी बेटी का विकास होता है।
  • अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.materdeischool.in/

सेंट थॉमस गर्ल्स स्कूल-

famous girls schools

  • यह स्कूल मंदिर मार्ग के पास स्थित है। यह स्कूल अपनी एकेडमिक क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इंग्लिश मिशनरी द्वारा चलाया जाता है, जिस कारण यहां पढ़ाई लिखाई और को-करिकुलर एक्टिविटीज अच्छा माहौल मिलता है।
  • फीस की बात करें तो यहां पढ़ाने के लिए आपको 60,000 से 65,000 के करीब खर्च करना पड़ेगा।
  • अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें- http://stthomasgirlsschool.com/index.htm

इसे भी पढ़ें-जानें भारत के बेस्ट सरकारी बोर्डिंग स्कूलों के बारे में

साधू वासवानी इंटरनेशनल स्कूल फॉर गर्ल्स-

  • इस प्रसिद्ध स्कूल की स्थापना 1987 में की गई थी। जिसे साधु वासवानी मिशन ने भारत समेत कई देशों में फैलाया। शांतिनिकेतन में स्थित यह विद्यालय 2.5 एकड़ में फैला हुआ है, जहां लड़कियों की शिक्षा के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
  • इस स्कूल की फीस करीब 85,000 से लेकर 90,000 के आसपास है।
  • अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें- https://www.svisgdelhi.com/

तो ये थे दिल्ली के प्रसिद्ध गर्ल्स कॉलेज, जहां आप अपनी बेटी को बेहतरीन शिक्षा दे सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।