CTET Admit Card 2024: सीटीईटी दिसंबर 2024 के लिए एडमिट जारी कर दिया गया है। सीबीएससी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट से ctet.nic.in से अपना प्रवेश पत्र या हॉल टिकट चेक कर सकते हैं।
14 और 15 दिसंबर को आयोजित होने जा रही सीटीईटी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई थी। अब, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी आ गया है। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए हम आपको इसी आर्टिकल में आगे स्टेप बाय स्टेप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस बताते हैं। यही नहीं, इस लेख में आपको प्रवेश पत्र चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी मिल जाएगा।
सीटीईटी का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? (CTET 2024 Admit Card How To Download Link)
- सीटीईटी परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना है।
- यहां, न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में सबसे ऊपर CTET 2024 Admit Card Download का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करना है।
- इसके बाद, अपना रोलनंबर और पासवर्ड की आदि डिटेल्स दर्ज कर करके आपको सब्मिट करना है।
- सब्मिट करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- परीक्षा में प्रवेश होने के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड पर लिखे होते हैं ये डिटेल्स
सीटीईटी एडमिट कार्ड पर कैंडिडेट के नाम और फोटो के अलावा, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य सभी जरूरी डिटेल्स लिखी होती है। आपको बता दें कि सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 उनके लिए होगा जो कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक पदों की सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वहीं पेपर 2 कक्षा 6 से 8वीं तक के अध्यापकों के लिए है।
सीटीईटी पेपर 2 की परीक्षा सुबह 9.30 बज से 12 बजे तक की शिफ्ट में होगी। वहीं, पेपर 1 दोपहर की पाली में 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों