Tue Apr 7, 2026 | Updated 01:43 AM IST HZ Awards 2026
Required documents for new school admission

10वीं के बाद स्कूल बदल रही हैं? एडमिशन से पहले ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स चेक करें, फॉर्म हो सकता है रिजेक्ट

नए स्कूल में आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों का सही और अपडेटेड होना अनिवार्य है। अगर आप 10वीं के बाद स्कूल बदल रही हैं, तो नीचे लेख में बताए गए डॉक्यूमेंट को कलेक्ट कर लें।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 12:45 IST

यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा 12 मार्च 2026 को खत्म हुई। कई बार स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई के लिए नए स्कूल में एडमिशन लेते हैं। नए स्कूल में एडमिशन का प्रोसेस जितना एक्साइटेट होता है उतना ही रिस्की। अक्सर छात्र और पेरेंट्स जरूरी डॉक्यूमेंट पर ध्यान नहीं देते, जिससे आखिरी समय में एडमिशन रुक सकता है या फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। नए स्कूल में आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों का सही और अपडेटेड होना अनिवार्य है। अगर आप 10वीं के बाद स्कूल बदल रही हैं, तो नीचे लेख में बताए गए दस्तावेजों को कलेक्ट कर लें।

10वीं के बाद स्कूल चेंज करते वक्त कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?

Short-term-job-oriented-courses-1775047234694

10वीं की मार्कशीट (Mark Sheet): ओरिजिनल मार्कशीट आने में समय लगता है, तब तक आप बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की गई इंटरनेट कॉपी का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसे आपके पुराने स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा अटेस्ट किया गया हो।

ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC): पुराने स्कूल से टीसी लेना अनिवार्य है। इसके बिना कोई भी स्कूल आपको स्थायी दाखिला नहीं देगा। ध्यान रखें कि टीसी पर स्कूल की मुहर और काउंटर साइन होने चाहिए।

माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate): अगर आप अपना बोर्ड बदल रहे हैं जैसे CBSE से स्टेट बोर्ड या ICSE में जा रहे हैं, तो आपको बोर्ड द्वारा जारी माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।

कैरेक्टर सर्टिफिकेट (Character Certificate): स्कूल आपके बिहेवियर और अनुशासन की कंफर्मेशन के लिए यह सर्टिफिकेट देता है। नए स्कूल में एडमिशन के समय इसकी मांग अक्सर की जाती है।

आधार कार्ड (Aadhar Card): छात्र और माता-पिता दोनों का आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए। आधार में नाम की स्पेलिंग और जन्मतिथि वही हो जो आपकी 10वीं की मार्कशीट पर है।

पासपोर्ट साइज फोटो- कम से कम 5-10 नई फोटो तैयार रखें। कोशिश करें कि फोटो का बैकग्राउंड सफेद या हल्का हो।

निवास प्रमाण (Address Proof): बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या राशन कार्ड की जरूरत पड़ सकती है ताकि स्कूल यह देख सके कि आप उनके कार्यक्षेत्र (Zone) में आते हैं या नहीं।

इसे भी पढ़ें- 10वीं के बाद स्ट्रीम सेलेक्ट करने में हो रहा है कन्फ्यूजन, तो इन टिप्स की लीजिए मदद 

अगर आप किसी विशेष श्रेणी के तहत लाभ लेना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स भी अपने साथ रखें-

जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): यदि आप SC, ST या OBC कैटेगरी से हैं, तो प्राधिकारी द्वारा जारी सर्टिफिकेट साथ रखें।

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): यदि आप EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कोटे या छात्रवृत्ति (Scholarship) के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो माता-पिता का आय प्रमाण पत्र जरूरी होगा।

मेडिकल सर्टिफिकेट (Medical Certificate): कई स्कूल स्टूडेंट्स का हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट मांगते हैं, खासकर अगर छात्र को कोई एलर्जी या विशेष मेडिकल कंडीशन हो।

फॉर्म रिजेक्ट होने से कैसे बचाएं?

Required documents for new school admission

  • फॉर्म भरते समय अपने नाम, माता-पिता के नाम और डेट ऑफ बर्थ की स्पेलिंग मार्कशीट के अनुसार ही लिखें।
  • हर स्कूल की अपनी लास्ट डेट होती है। लास्ट डे का इंतजार करने के बजाय फॉर्म पहले ही भरें।
  • सभी ओरिजिनल दस्तावेजों की कम से कम 3-4 फोटोकॉपी कराकर रख लें। ओरिजिनल दस्तावेज केवल वेरिफिकेशन के लिए होते हैं, उन्हें स्कूल में जमा न करें।

इसे भी पढ़ें- 10वीं-12वीं पास करने के बाद करें कंप्यूटर के ये कोर्स, प्राइवेट ही नहीं; सरकारी नौकरी में भी होती है डिमांड

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।