Sun Feb 15, 2026 | Updated 05:36 PM IST
herzindagi
Can A Common Man Also Travel To Space

क्या आम आदमी भी कर सकता है स्पेस का सफर? जान लीजिए क्या है इसका पूरा प्रोसेस

Can A Common Man Also Travel To Space: क्या आप भी स्पेस में जाने का सपना देखते हैं? अगर आपको भी अंतरिक्ष में गोते लगाने हैं, तो आपको यह सपना सच हो सकता है। इसके लिए आपको प्राइवेट स्पेस कंपनियों की मदद लेनी होगी। आइए जानें, क्या आम आदमी भी कर सकता है स्पेस का सफर?
Editorial
Updated:- 2025-03-25, 19:19 IST

Can A Common Man Go To Space: एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में जाता देख बहुत से लोगों के मन में कई सवाल आते हैं। ऐसे ही कई लोगों का मन उन्हीं एस्ट्रोनॉट्स की तरह स्पेस में जाने का भी करता है। बहुत से लोग अंतरिक्ष में जाकर अपनी पृथ्वी के दीदार करना चाहते हैं। काफी लंबे वक्त तक अंतरिक्ष में जाना केवल वैज्ञानिकों और प्रशिक्षित अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ही संभव हुआ करता था। हालांकि, अब आम लोग भी स्पेस में जा सकते हैं। आपको भी शायद इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा। 

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो स्पेस में जाने का सपना देखते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो बता दें कि आपका भी यह सपना सच हो सकता है। बहुत सी प्राइवेट स्पेस कंपनियां आम लोगों को स्पेस में भेज रही हैं। आप कुछ शर्तों को पूरा करके अंतरिक्ष की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानें, आम आदमी स्पेस में कैसे जा सकता है?

यह भी देखें- खाने-पीने से लेकर चलने और सोने तक, जानें अंतरिक्ष में कैसे रहते हैं एस्ट्रोनॉट?

आम इंसान भी कर सकता है स्पेस का सफर

Ordinary people can also travel to space

पहले केवल सरकारी एजेंसियां जैसे नासा या इसरो ही अपने एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में भेज सकते थे, लेकिन अब कई प्राइवेट कंपनियां जैसे स्पेसएक्स, ब्लू ओरिजिन और वर्जिन गैलेक्टिक भी लोगों को स्पेस में भेज सकती हैं। ये प्राइवेट कंपनियां स्पेस टूरिज्म को बढ़ावा दे रही हैं। इन कंपनियों के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कुछ शर्तों को पूरा करके अंतरिक्ष की यात्रा कर सकता है।

स्पेस में जाने के लिए आवेदन कैसे करें?

  • स्पेस में जाने के लिए आपको अंतरिक्ष में लोगों को भेजने वाली कंपनियों की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है। 
  • इसके लिए आप एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की साइट पर विजिट कर सकते हैं। 
  • एलन मस्क की कंपनी खास मिशन जैसे "इंस्पिरेशन4" (2021) और "पोलारिस डॉन" (2024) चलाती है। इनके तहत आम लोगों को स्पेस में जाने का मौका दिया जाता है। 
  • इसके लिए आप एलन मस्क की कंपनी की ऑफिशियल साइट spacex.com के जरिए अप्लाई नहीं किया जा सकता।   
  • इस खास मिशन के लिए आपको पार्टनर प्रोग्राम्स, चैरिटी अभियानों या स्पॉन्सरशिप के जरिए चुना जा सकता है। 
  • इसके लिए आपको स्पेसएक्स की ऑफिशियल साइट पर अपडेट्स चेक करते रहने होंगे। 

अंतरिक्ष में जाने की चयन प्रक्रिया

Selection Process for Going to Space

  • स्पेस का सफर करने के लिए हर व्यक्ति को एक चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है।
  • इसके लिए सबसे पहले मेडिकल टेस्ट करवाया जाता है कि आवेदक का शरीर स्पेस के हिसाब से खुद को संभाल पाएगा भी या नहीं। 
  • इसके बाद अगले स्टेप में ट्रेनिंग दी जाती है। इसके तहत जीरो-ग्रैविटी सिमुलेशन, स्पेससूट पहनना और आपात स्थिति जैसी ट्रेनिंग दी जाती है। 
  • स्पेस ट्रिप के लिए आपको पैसे भी देने होंगे। स्पेसएक्स के ऑर्बिटल मिशन पर आपको 10 करोड़ से ज्यादा का खर्च करना पड़ सकता है। 

यह भी देखें- एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में कैसे सोते हैं? सुनीता विलियम्स से जानिए इस अनोखे सवाल का जबाव

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।