अच्छी नौकरी की चाहत किसे नहीं होती...इसलिए हर कोई सरकारी नौकरी की तैयारी करता है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो सालों-साल सिर्फ सरकारी एग्जाम की तैयारियों में लगे रहते हैं। यही वजह है कि देश की आबादी के लगभग 80 से 85 प्रतिशत लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे रहते हैं।
अगर आप यूपी और बिहार से हैं, तब तो सरकारी नौकरी का महत्व आपसे बेहतर कोई नहीं समझता होगा। नौकरी की तलाश में लोग अपने राज्य से दूसरे राज्य जाते हैं। पर आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बिहार में रहकर बीपीएससी एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।
इसे बिहार लोक सेवा आयोग के रूप में जाना जाता है, जो एक अधिकृत राज्य एजेंसी है। अगर आप इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं।
क्या है BPCS?
बीपीएससी एग्जाम का पूरा नाम बिहार लोक सेवा आयोग है। यह एक अधिकृत राज्य एजेंसी है, जो बिहार में प्रवेश स्तर की नौकरियों, ग्रेड ए या ग्रेड बी सेवाओं के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजितकरता है। इस एग्जाम को आप भी आसानी से दे सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-इन आदतों से आपके बच्चे भी हर एग्जाम में होंगे सफल
बीपीएससी से क्या बन सकते हैं?
BPSC का एग्जाम पास करने बाद डिप्टी कलेक्टर, जेल सुपरिटेंडेंट, जिला खाद्य वितरण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ब्लॉक विकास अधिकारी, सहायक कमिश्नर,क्षेत्रीय यातायात अधिकारी अधिकारी बन सकते हैं।
बीपीएससी का एग्जाम कौन दे सकता है?
12वीं करने के बाद आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पास करनाहोगा। अगर आप लास्ट ईयर में हैं, तो बीपीएससी एग्जाम देने के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
एग्जाम टिप्स
पुराने प्रश्न को हल करें
एग्जाम को हल करने के लिए पुराने प्रश्न पत्र को हल करें। पुराने पत्र को हल करने से आपको पता चलेगा कि आपको किस विषय पर फोकस करना है और कितना ध्यान देना। साथ ही, आपको एग्जाम करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।
न्यूज पेपर पढ़ें
शुरुआत से ही खबरों पर पकड़ बनाने पर आगे चलकर एक अच्छी नॉलेज मिल पाती है। रोजाना न्यूज पेपर पढ़ने से देश और विदेश में क्या चल रहा है यह भी मालूम हो जाता है। एग्जाम में दिक्कत नहीं होती और आप आसानी से करेंट अफेयर्स का एग्जाम कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-ये हैं दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम
नोट्स बनाएं
खुद बनाए गए नोट्स रिविजन के दौरान बहुत काम आते हैं। इसकी वजह से आपको पूरे पाठ को दोबारा पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ती। आप अपने शॉर्ट नोट्स की मदद से बहुत जल्द सभी पाठों का रिविजन कर सकते हैं। इसलिए तैयारी के दौरान हमेशा महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स या फॉर्मूला यानि कि सूत्र के शॉर्ट नोट्स जरूर तैयार करें।
इस तरह आप एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों