डिजीटल दुनिया आने की वजह से आजके समय अंग्रेजी भाषा की डिमांड बढ़ गई हैं। आज सभी लोग अंग्रेजी भाषा में पढ़ना और बात करना पसंद करते हैं। धीरे-धीरे शैक्षिक स्तर भी अंग्रेजी भाषा की ओर बढ़ चुका है, जिसके चलते शुद्ध हिंदी भाषा पर लोगों की पकड़ बहुत ही कम हो गई है। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी पकड़ हिंदी भाषा पर मजबूत है। कई बार लोग इस बात को लेकर परेशान हो जाते हैं कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती है। ऐसे में आपको बता दें, कि अगर आप यह सोचते हैं कि हिंदी भाषा में करियर स्कोप नहीं है तो आपको बता दें, कि आप गलत हैं। हिंदी भाषा पर पकड़ रखने वाले लोग एक नहीं बल्कि कई फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं। चलिए जानते हैं उन फील्ड के बारे में।
कंटेंट राइटर और कॉपी एडिटर की काफी ज्यादा डिमांड है। अगर आप हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं, तो आप मीडिया संस्था, कॉलेज, रेडियो प्रोग्राम आदि फील्ड में अप्लाई कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप फुल टाइम जॉब करे। आप फ्रीलांस के रूप में भी काम कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Career Tips: पेंटिंग में भी बना सकती हैं करियर, यहां जानें स्कोप से लेकर नौकरी तक की पूरी डिटेल्स
हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ वालों की काफी डिमांड है। ऐसे में आप अपने अंदर टाइपिंग की स्पीड डेवलपकर इन फील्ड में बेहतर करियर बना सकती हैं। इस फील्ड में हिंदी स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट के रूप में भी काम कर सकती हैं।
अगर आप पढ़ाने का शौक रखते हैं, तो आप टीचिंग के फील्ड में करियर बना सकती हैं। गर्वेंमेंट और प्राइवेट स्कूल में आप हिंदी सब्जेक्ट के प्रोफेसर व टीचर बन सकती हैं। (नौकरी बदलने का सोच रही हैं तो करें ये काम)
अंग्रेजी के साथ-साथ आप हिंदी भाषा के ट्रांसलेटर भी बन सकती हैं। इसके लिए आपके पास दो लैंग्वेज पर पकड़ होनी जरूरी है। ट्रांसलेटर के लिए आप फ्रीलांस के तौर पर भी काम कर सकती हैं। इसके लिए आपको ट्रांसलेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स की डिग्री होनी चाहिए। (परीक्षा पर चर्चा)
आज के समय में हिंदी भाषा में स्पीच लिखने वाले लोगों की काफी डिमांड है। ऐसे में अगर आपको लिखने का शौक है तो आप भाषण लेखक के रूप में अपना करियर बना सकती हैं। मंत्रालय और मंत्री कार्यालय में भी अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Upskill: इन 5 तरीकों को अपनाकर किसी भी भाषा को सीख सकते हैं आप
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।