herzindagi
image

2 जून तक बैंगन खाने से करें परहेज, एक्सपर्ट बता रहे हैं कारण

क्या आपको मालूम है कि 25 मई से 2 जून तक नौ तप्पा है। और इस दौरान बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण
Editorial
Updated:- 2025-05-29, 21:52 IST

बैंगन हम में से कई लोगों की एक पसंदीदा सब्जी होती है,  जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है अगर आप भी इन दोनों बैगन बना रही हैं, तो इसे कुछ दिनों के लिए रोक दीजिए। दरअसल भारत में गर्मियों के मौसम में एक खास समय आता है जिसे 9 तप्पा या नव ताप कहा जाता है , जो हर साल 25 में के बाद शुरू होता है और लगभग 9 दिनों तक चलता है। यह समय साल के सबसे गर्म दिनों में से एक माना जाता है। जब सूरज की तपन एकदम से अपने चरम पर होती है इसका शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है।इस दौरान हमें अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

नौतपा बैंगन का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने डॉक्टर अंजना कालिया, आयुर्वेदिक डॉक्टर एंड न्यूट्रीशनिस्ट से बात की है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन?

brinjal in summer diet

बैंगन को आयुर्वेद में तामसी और गरम नेचर का बताया गया है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा हो सकती है, जिससे कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। जैसे त्वचा पर रैशेज

  • खुजली या एलर्जी
  • नाक से खून आना 
  • पेट में जलन और अपच 
  • माइग्रेन या सिर दर्द का बढ़ना 

नौतपा के दौरान शरीर पहले से ही गर्मी से जूझ रहा होता है और बैंगन का सेवन इस स्थिति को और भी बढ़ा देता है।

यह भी पढ़ें- कब्ज दूर करने के लिए अलसी के बीज को इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल

कैसे रखें इस दौरान सेहत का ख्याल?

Avoid-brinjal-during-summer

  • एक्सपर्ट बताती हैं कि इस समय ठंडी नेचर के फल और सब्जियां जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज लौकी, तुरई का सेवन करना चाहिए। 
  • अधिक तला भुना, मसालेदार और गर्म तासीर वाले भोजन से परहेज करना चाहिए।
  • भरपूर मात्रा में पानी, नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।
  • हल्के भोजन लेने चाहिए दही या छाछ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-दिनभर में 4-5 बार चाय पीने से शरीर में क्या होगा? जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
नौ तपा में क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन?
बैंगन को आयुर्वेद में तामसी और गरम नेचर का बताया गया है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा हो सकती है
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।