हम भारतीय चाय के दीवाने हैं। दीवानगी का आलम यह है कि सुबह उठते ही चाय की तलब लगती है। बहुतों की तो आंख ही चाय के प्याल हाथ में आने से खुलती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह एक अनहेल्दी दिन की शुरुआत है? तो क्यों इस आदत में थोड़ा बदलाव लाया जाए? आपको सुबह की चाय को बाय-बाय नहीं कहना है बल्कि हेल्दी और एनर्जी मिले वाली चाय पीनी है। हम बात कर रहे हैं अजवाइन की चाय के बारे में। आइए जानते हैं सुबह की शुरुआत इस चाय से करने से क्या फायदा हो सकता है।
अजवाइन की चाय से दिन की शुरुआत करने के फायदे
जवाइन, इस मसाले से तो आप सब वाकिफ हैं। इसका इस्तेमाल अक्सर खाने का स्वाद बढ़ान के लिए किया जाता है। पूड़ी, मठरी सिहत और भी चीजों में इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन यह सिर्फ स्वाद तक ही नहीं सीमित है। अगर आप इसकी चाय बनाकर पीते हैं, तो इतने फायदे मिलेंगे की शायद आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-धनिया पत्ती के डंठल को बेकार समझने की न करें गलती, इस्तेमाल में लाने से मिल सकते हैं ये फायदे
अजवाइन की चाय की खासियत
अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, इसे पीने से आपका पाचन एकदम दुरुस्त हो सकता है। यह पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करती है, जिससे एसिडिटी और गैस की शिकायत दूर रहती है।
वहीं अगर आप सुबह इस चाय को पीते हैं, मतलब आप वजन कम करने के करीब हैं। वजन बढ़ना आम समस्या है लेकिन इस चाय से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। जिससे आपकी अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है।
वहीं इस चाय के सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है और बदलते मौसम में किसी भी तरह की संक्रमण की चपेट में आने का खतरा काफी कम होता है।
यह एक तरह से डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। इससे शरीर से हानिकारक पदर्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा अजवाइन की चाय महिलाओं को पीरियड्स दर्द में आराम दिला सकती है।
यह भी पढ़ें-बेदाग चेहरा पाना है, तो रोज पिएं 2 मिनट में बनने वाला यह Detox Water
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों