गर्मियों में पाचन ठीक रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

गर्मियों में पाचन बार-बार खराब होता है। ऐसे में हम आपको पाचन दुरुस्त रखने के कुछ टिप्स बता रहे हैं। इस आर्टिकल में हम बताएंगे की डाइडेशन को दुरुस्त रखने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-10, 16:00 IST
image

गर्मियों का सितम तो हम सब देख ही रहे हैं। अप्रैल महीने में ही तापमान अपने शबाब पर है। बढ़ा हुआ तापमान शरीर पर कई तरह से प्रभाव डालते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की शिकायत हो ही जाती है, साथ ही पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। कुछ उल्टा सीधा खाने पर तुरंत ही पेट का हाल बुरा हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में पाचन को दुरुस्त करने के लिए सही आहार का चुनाव करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में हमें क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।

गर्मियों में पाचन तंत्र दुरुस्त करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

क्या खाएं?

nariyal pani in summer

  • गर्मी में हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, पानी से पाचन तंत्र सक्रिय होता है। पेट को ठंडक मिलती है। हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए नारियल पानी, ताजे फल के रस, मौसमी के जूस जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक पिएं।
  • गर्मियों में एक से बढ़कर एक हाइड्रेटिंग फल और सब्जियां बाजार में मिलते हैं। आप तरबूज, खरबूजा, पपीता, खीरा, ककड़ी, तोरी, लौकी वगैरह का सेवन करें। इमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन को ठीक रखता है।

curd in summer

दही और छाछ का सेवन करें। इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं और यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़े-लिवर को डिटॉक्स करने के लिए महंगी डाइट नहीं इस देसी टॉनिक की लीजिए मदद, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा असर

क्या नहींखाएं?

ice cream can slow your digestion

  • गर्मी में तला भुना और अधिक मसालेदार खाना खाने से पाचन खराब हो जाता है। इससे पेट में जलन और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
  • शराब और कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए, इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता, जो कि कब्ज का कारण बन सकता है।
  • बहुत ज्यादा चीनी वाले फूड्स के सेवन से बचना चाहिए,इससे भी पाचन को नुकसान होता है।
  • अत्यधिक ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक या आइस्क्रीम खाने से बचना चाहिए। इससे भी पचान प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
  • बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट और रेड मीट के सेवन से बचना चाहिए। इससे भी डाइजेशन पर बुरा असर पड़ता है।

यह भी पढ़े-तेज गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? डॉक्टर से जानें लू लगने के लक्षण, बचाव के घरेलू उपाय और जरूरी सावधानियां

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP