तेज गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? डॉक्टर से जानें लू लगने के लक्षण, बचाव के घरेलू उपाय और जरूरी सावधानियां

तेज गर्मी ने इन दिनों सभी को परेशान किया हुआ है। अप्रैल की शुरुआत में ही पारा 40 के पास पहुंच रहा है। तेज गर्मी के बीच, हीट स्ट्रोक से बचना जरूरी है। लू लगने के लक्षण क्या है, इससे बचाव करने में कौन-से घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
image

इन दिनों गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है और पारा रोज ऊपर की ओर बढ़ रहा है। अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी के मारे बुरा हाल हो चुका है और पारा भी कई जगह 40 के आस-पास पहुंच चुका है। ऐसे में मई-जून में गर्मी क्या रिकॉर्ड तोड़ेगी, इसे लेकर अभी से सभी के मन में चिंता के बादल छाए हुए हैं। तेज गर्मी का असर हमारी सेहत पर भी होता है। तपिश वाले मौसम का असर, शरीर के हर अंग पर होता है और ऐसे में अपना खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। गर्मी के महीनों में हीट स्ट्रोक से बचना बहुत जरूरी हो जाता है। हीट स्ट्रोक क्या है, गर्मी के मौसम में इससे कैसे बचना चाहिए, लू लगने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं और किन घरेलू नुस्खों से आप खुद को इससे बचा सकते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Ranga Santhosh Kumar, Consultant General Physician & Diabetologist, Yashoda Hospitals जानकारी दे रहे हैं।

हीट स्ट्रोक के क्या लक्षण होते है?

Symptoms of heat stroke
गर्मियों के मौसम में अधिक तापमान, सेहत के लिए खतरा बन जाता है। ऐसे में हीट स्ट्रोक से बचना बहुत जरूरी है। जब शरीर बहुत अधिक गर्म हो जाता है और खुद को ठंडा नहीं कर पाता है, तो हीट स्ट्रोक होता है। ऐसा हाई टेम्परेचर में बहुत अधिक समय तक रहने या अधिक एक्सरसाइज के कारण होता है। इसके लक्षणों को समय पर पहचानकर, तुरंत इलाज करने से खतरे को कम किया जा सकता है। लू लगने पर स्किन लाल हो जाती है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है, सिर में दर्द होता है, उल्टी महसूस होती है, मांसपेशियों में दर्द होता है और पसीना अधिक आता है। हीट स्ट्रोक की वजह से कई बार काम करने में और किसी चीज पर ध्यान देने में भी मुश्किल होती है। इसकी वजह से बेहोशी भी आ सकती है।

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए क्या करें?

Tips to stay safe from loo in heat

  • हीट स्ट्रोक से बचने के लिए खुद को हाइट्रेट रखना बहुत जरूरी है। दिन भर अधिक से अधिक पानी पिएं। शुगर वाली ड्रिंक्स, कॉफी और एल्कोहल से दूर रहें। इनसे डिहाइड्रेशन हो सकता है। अगर आप कोई फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं, तो इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्स जरूर लें।
  • हवादार, हल्के रंग के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें। इनसे शरीर ठंडा रहता है। वहीं, टाइट और गहरे रंग के कपड़े हीट को सोखते हैं और शरीर को गर्म रख सकते हैं।
  • धूप में अधिक समय न बिताएं। दिन में आउटडोर फिजिकल एक्टिविटी न करें। फिजिकल एक्टिविटी सुबह या शाम के वक्त करें।
  • बाहर निकलते वक्त खुद को यूवी रेज से प्रोटेक्ट करने के लिए, टोपी और चश्मे पहनें। सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं।
  • दिन में 10 बजे से 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रहें। इस समय पर गर्मी अधिक होती है।
  • जब आप बाहर जाएं, तो पेड़ों या छाते की छाया में ही रहें और सीधा धूप के संपर्क में आने से बचें।
  • बाहर काम या एक्सरसाइज करते वक्त खुद को एकसाथ ज्यादा न थकाएं और थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक जरूर लें।
  • बच्चे, बड़े-बुजुर्गों और जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनका ज्यादा ख्याल रखें क्योंकि उन्हें गर्मी से जुड़ी बीमारियां जल्दी घेर सकती हैं।
  • बच्चों को फॉर्मूला मिल्क या ब्रेस्ट मिल्क से हाइड्रेट रखें और उन्हें हल्के कपड़े पहनाएं।
  • डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक का मुख्य कारण है। ऐसे में दिन भर खूब सारा पानी पिएं। आप जूस, हेल्दी ड्रिंक्स को भी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।
  • अगर आप कोई डाइयूरेटिक या एलर्जी के लिए कोई दवाई ले रही हैं, तो डॉक्टर से जरूर बात करें क्योंकि ये दवाईयां आपकी गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील बना देती हैं।

यह भी पढ़ें-हीटवेव का शरीर के अंगों पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें

लू से बचने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय

Home remedies to prevent heat stroke

  • तुलसी के बीजों या बेसिल सीड्स में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इन्हें पानी में भिगोएं और खाएं। ये गर्मी से होने वाली दिक्कतों को भी कम करते हैं।
  • पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें और ठंडा होने दें। इस पानी को दिनभर पिएं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और हाइड्रेशन भी बना रहेगा।
  • पानी में अदरक को उबालें। इसमें नींबू का रस निचोड़ें। यह ड्रिंक शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
  • बॉडी को हाइड्रेशन और ठंडक देने के लिए, आप ऐलोवेरा जूस पी सकती हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और अधिक गर्मी से शरीर को होने वाली दिक्कतों में राहत पहुंचाता है।
  • इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्स लें। आप नारियल पानी, फलों के जूस और पानी, चीनी और नमक से घर पर बनने वाले इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है।
  • लू से बचाने में आम पन्ना काफी हद तक मदद कर सकता है। हमारे घरों में अक्सर इसे बनाया जाता है। काला नमक, चीनी, जीरे और सौंफ के साथ कच्चे आम से बननने वाला यह ड्रिंक, शरीर को ताकत और ठंड देता है, डाइजेशन को सुधारता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखता है।

यह है एक्सपर्ट की राय

expert tips on heat wave

किसी को अचानक हीट स्ट्रोकहोने पर क्या करें?

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर किसी भी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक के लक्षण नजर आते हैं यानी अगर वह चक्कर या बेहोशी महसूस करता है, तो उस पर तुरंत ध्यान दें। सबसे पहले उसे किसी ठंडी जगह पर ले जाएं। पंखे या ठंडे पानी से उन्हें कूलिंग देने की कोशिश करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- तेज गर्मी का रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर क्या असर होता है? जानें इसे मैनेज करने के टिप्स

लू से बचने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP